अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्यो को निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक करें सम्पादित-डीएम
पत्रावलियों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए सुनिश्चित-डीएम
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर द्वारा विकास भवन, संत कबीर नगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग विंग की तरफ निरीक्षण के समय दुर्गन्ध आने पर असंतोष व्यक्त किया गया तथा सही कराने हेतु निर्देशित किया गया। जिला विकास कार्यालय, एनआरएलएम विभाग, मनरेगा, मनरेगा वीसी कक्ष, डीआरडीए, समाज कल्याण विभाग, लघु सिंचाई विभाग, युवा कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, दिव्यांग जन कल्याण विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, जिला कार्यक्रम कार्यालय, मत्स्य पालन विभाग आदि समस्त कार्यालयों का निरीक्षण के उपरान्त साफ सफाई एवं कार्यालय व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया गया।
निरीक्षण के उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में बैठक कर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, परियोजना निदेशक संजय नायक, उपायुक्त स्वतः रोजगार जीशान रिजवी, उपायुक्त श्रम रोजगार, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री सहित विभाग भवन से सम्बन्धित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (वि/रा) जय प्रकाश के साथ कलेक्ट्रेट स्थित समस्त कार्यालयों/पटलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी पटलों नजारत, अभिलेखागार, शस्त्रागार सहित अन्य कार्यालयों-पटलों पर कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों एवं पटल प्रभारी-सहायकों से परिचय प्राप्त करते हुए उनके कार्यो की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके पटलों पर लम्बित पत्रावलियों को अविलम्ब निस्तारित करने एवं किसी भी पत्रावली को अनावश्यक रूप से पटल पर न रोकते हुए नियमानुसार गुणवत्तापरक निस्तारण करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की उपस्थित पंजिका सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों का अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर एवं कार्यालयों में नियमित साफ-सफाई के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट में दीवारों पर योजनाओं से सम्बन्धित फ्रेम लगवाया जाये, पार्किंग की व्यवस्था, परिसर में पार्कों का सौन्दर्यीकरण कराने के साथ-साथ शासन की मंशा के अनुरूप सभी अधिकारी-कर्मचारी समय से कार्यालय में आये और अपने पटल का कार्य ससयम सम्पादित करने के सम्बन्ध में निर्देशित किया। उन्होंने विभिन्न पटलों पर कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों को उनके कार्य के प्रति कर्तव्यों का ईमानदारी से निष्ठापूर्ण निर्वहन करने हेतु प्रेरित भी किया।
इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, प्रशासनिक अधिकारी योगेश चौधरी, ओएसडी बलदाऊ शर्मा सहित कलेक्ट्रेट कर्मी आदि उपस्थित रहे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सपा कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को दीवानी कचहरी रोड स्थित सपा के…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l क्षेत्र के अजयपुरा गांव में श्रीरुद्र शतचंडी महायज्ञ चल रहा है। इसमें…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। हिंदुस्तान ओलंपियाड न केवल स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए एक…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 से संबंधित फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने राजनीति…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर तथा संस्कृत एवं प्राकृत भाषा विभाग, गोरखपुर…