डीएम ने निर्माणाधीन कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा चौक बाजार में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने सबसे पहले निर्माणाधीन ग्रामीण स्टेडियम को देखा। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मल्टीपरपज हॉल, कबड्डी कोर्ट, बाउंड्री वॉल आदि के निर्माण कार्य को देखा। कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए, जल्द से जल्द अवशेष कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्टेडियम में माल्टीपर्पज हॉल पर मधुबनी पेंटिंग कराने और पूरे परिसर में व्यवस्थित ढंग से पौधरोपण करवाने हेतु पीएम यूपीपीसीएल को निर्देशित किया। साथ ही डीओ पीआरडी को निर्माण कार्य का नियमित निरीक्षण करते रहने और कार्य को ससमय पूर्ण करवाने का निर्देश दिया। स्टेडियम में 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।
इसके पश्चात उन्होंने सोनाड़ी देवी मंदिर परिसर में पर्यटन विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने परिसर में निर्माणाधीन यात्री निवास, सामुदायिक शौचालय, मुख्य द्वार और हवन कुंड का अवलोकन किया। यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक ने अवगत कराया कि लगभग 75–80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है और अवशेष कार्यों को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यों को एक माह के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने हवन कुंड, यात्री निवास और सामुदायिक शौचालय को जोड़ते हुए इंटरलॉकिंग का काम भी यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। कहा कि सुनिश्चित करें कि सभी कार्य मानक के अनुरूप हों।
इस दौरान डीओ पीआरडी वैभव सिंह, परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल मनोज कुमार शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Editor CP pandey

Recent Posts

पत्रकारों की गिरफ्तारी पर देवरिया में उबाल! राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उठी निष्पक्ष जांच की मांग

खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…

28 minutes ago

Breaking News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महीने के भीतर चुनाव कराने का आदेश; निवर्तमान प्रधानों को भी राहत

Ai निर्मित प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम…

56 minutes ago

चीन सीमा के करीब कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट! PM मोदी करेंगे लद्दाख की अहम परियोजनाओं का उद्घाटन

लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…

2 hours ago

देवरिया कलेक्ट्रेट बार चुनाव में बृजबांके तिवारी का दबदबा, शिवानंद त्रिपाठी बने मंत्री; ललित नारायण पांडेय ने भी दर्ज की शानदार जीत

फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…

2 hours ago

सड़क पर प्रदर्शन, सियासत में आरोप-प्रत्यारोप, लेकिन अनशन से दूरी क्यों? चुनावी पारदर्शिता और ए

अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…

3 hours ago

त्योहार से पहले रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, 78 दिन के बोनस को कैबिनेट की मंजूरी

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…

3 hours ago