डीएम ने चौक में चल रहे निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा चौक में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने सबसे पहले निर्माणाधीन ग्रामीण स्टेडियम को देखा। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मल्टीपर्पज हाल, कबड्डी कोर्ट, बाउंड्री वॉल, रनिंग ट्रैक आदि के निर्माण कार्य को देखा। उन्होंने कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए, जल्द से जल्द अवशेष कार्यों को पूर्ण करने और स्टेडियम को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया। उन्होंने पूरे परिसर में व्यवस्थित ढंग से पौधरोपण करवाने और सड़क से स्टेडियम के द्वार तक सीसी सड़क की मरम्मत हेतु पीएम यूपीपीसीएल को निर्देशित किया।
इसके पश्चात सोनाड़ी देवी मंदिर परिसर में पर्यटन विकास कार्यों का अवलोकन किया। परिसर में यात्री निवास, सामुदायिक शौचालय, मुख्य द्वारा और हवन कुंड का अवलोकन किया। यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक ने अवगत कराया कि कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है और समस्त कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कार्य में मौजूद कमियों को दूर कराते हुए समस्त कार्यों को एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्य मानक के अनुरूप हों।
निरीक्षण के अंत में उन्होंने सीएसआर के माध्यम से कराए जा रहे उच्चीकरण कार्यों को देखा। उन्होंने एसडीएम,ईओ चौक को दिव्यांग अनुकूल शौचालय को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने विद्यालय को एक आधुनिक विद्यालय के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम सदर रमेश कुमार, एसडीएम शैलेंद्र गौतम, डीओ पीआरडी वैभव सिंह, परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल मनोज कुमार शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

9 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

12 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

12 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

12 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

13 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

13 hours ago