Categories: Uncategorized

डीएम ने किया विकास और निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विकास और निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।
जिलाधिकारी ने विभिन्न परियोजनाओं में प्रगति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से लेते हुए निर्देशित किया कि जिन निर्माण परियोजनाओं में प्राप्त धनराशि का 75% उपभोग किया जा चुका है, उनमें शासन को यूसी प्रेषित करें। सभी कार्यदायी संस्थाएं अनारंभ परियोजनाओं को तत्काल आरंभ करें। जिला क्रीड़ा स्टेडियम महराजगंज की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य को तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं 85% तक पूर्ण हो गई हैं, उनको एक माह के भीतर पूर्ण करें। ग्रामीणअभियंत्रण विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के 04 पूर्ण स्वास्थ्य उपकेंद्रों के हैंडओवर की प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही एक्सईएन आरईडी को मरम्मत हेतु सौंपे गए 70 आंगनबाड़ी केंद्रों का आगणन एक सप्ताह में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। पर्यटन योजनाओं की समीक्षा के दौरान सोहगी बरवां इको टूरिज्म परियोजना का थर्ड पार्टी ऑडिट करवाते हुए पर्यटन विभाग को हैंडओवर करने का निर्देश दिया। उन्होंने रामग्राम पर्यटन परियोजना में विलंब पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया।
उन्होंने बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने और यूपी सीएलडीएफ की परियोजनाओं के विलंब पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एमडी यूपी सीएलडीएफ को पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिया।
इस दौरान बैठक में सीएमओ डा.श्रीकांत शुक्ला, एसीएमओ डा. राजेंद्र प्रसाद, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड डी.पी. सिंह, डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा, डिप्टी सीवीओ डा.विनोद सोनकर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मऊ के बचौना गांव में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता की अलख

मऊ। (राष्ट्र की परम्परा)बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से…

2 hours ago

देवरिया में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 116 वाहनों का ई-चालान

देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने…

2 hours ago

BPSC Civil Judge Recruitment 2026: 33वीं बिहार सिविल जज भर्ती में 173 पद, 18 मार्च तक करें आवेदन

पटना (राष्ट्र की परम्परा रोजगार डेस्क)अगर आपने कानून (LLB) की पढ़ाई पूरी कर ली है…

2 hours ago

होली और ईद से पहले कुशीनगर में प्रशासन सख्त, बॉर्डर एरिया में बढ़ाई गई सुरक्षा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होलिका दहन, होली और ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में…

2 hours ago

पत्नी की हत्या के प्रयास का सनसनीखेज खुलासा, फरार पति गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस ने पत्नी की हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में…

3 hours ago

बलिया में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, दूध और खोया के नमूने जांच को भेजे

त्योहार पर मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान, व्यापारियों को सख्त निर्देश बलिया (राष्ट्र कि…

4 hours ago