97.63 लख रुपए के लागत से नवीन सभागार निर्मित होगा
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा ने मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन के साथ जनपद के विकास भवन परिसर सभागार भवन का शिलान्यास किया।
विकास भवन में होने वाले बैठकों के दृष्टिगत भूमितल पर सभागार की आवश्यकता को पूरा करने हेतु 97.63 लाख रुपये की लागत से नवीन सभागार निर्मित होगा। सभागार का क्षेत्रफल 300 मीटर होगा। नए सभागार का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कराया जाएगा
नये सभागार भवन का भूमि पूजन जिलाधिकारी अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन द्वारा धार्मिक रीति- रिवाज के साथ सम्पन्न कराया गया। भूमि पूजन संबंधी कार्य विद्वान पुरोहित गण द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ कराया गया।
इस अवसर पर सांसद पंकज चौधरी के प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा सहित विकास भवन के विभिन्न विभागों के अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहें।
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…