डीएम-सीडीओ ने 54 कृषकों को भ्रमण प्रशिक्षण में प्रतिभाग कराने हेतु बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार व मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार द्वारा जनपद के 54 कृषकों को गोबिन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पन्त नगर उत्तराखण्ड एवं केन्द्रीय औषधीय एवं सगन्ध पौध संस्थान, नगला पन्त नगर में 02 अगस्त 2023 तक भ्रमण-प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग कराने हेतु विकास भवन से हरी झण्डी दिखाकर बस को रवाना किया गया।
इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, उपसम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी शशांक तथा जन प्रतिनिधि सेतभान राय, अम्बरीश राय आदि उपस्थित रहे।
इस दौरान जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इस 07 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विभाग की योजना सबमिशन आन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन (आत्मा) योजना अन्तर्गत अंतर्राज्यीय भ्रमण सह प्रशिक्षण में कृषकों को कृषि, पशुपालन, उद्यान सम्बन्धित प्रशिक्षण के साथ औषधीय व सगन्ध पौधों की खेती तथा कृषि के अतिरिक्त अन्य उद्यमों से आय अर्जित किए जाने सम्बन्ध में जानकारी दी जायेगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Mau News: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन, DM को सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का गुस्सा…

27 minutes ago

Mau SP Review Meeting: एसपी कमलेश बहादुर ने कानून व्यवस्था की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नवागत पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों…

55 minutes ago

Maharajganj News: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस की सख्ती

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान…

1 hour ago

Maharajganj Fraud Case: नकली सोना बेचकर ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, नकद व आभूषण बरामद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

1 hour ago

Gorakhpur AI Workshop 2026: “AI for All” कार्यशाला के लिए पंजीकरण शुरू, विद्यार्थियों को मौका

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल से सशक्त बनाने के उद्देश्य से…

1 hour ago

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

10 hours ago