डीएम व एसपी ने फरियादियों की समस्याओं का किया समाधान

नियम विरुद्ध वरासत दर्ज करने पर लेखपाल निलंबित

कुल 68 प्रकरण आये 8 का हुआ समाधान

अवशेष प्रकरणों का निस्तारण 7 दिन के भीतर करने का निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने सोमवार को भाटपाररानी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के अंतर्गत फरियादियों की समस्याओं का समाधान किया। कुल 68 प्रकरण आये जिनमें से 08 का समाधान कर दिया गया है। अवशेष प्रकरणों का निस्तारण संपूर्ण समाधान दिवस शासनादेश में निर्धारित सात दिन की समयावधि के भीतर करने का निर्देश दिया।

बंगरा निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने लेखपाल रहमतुल्लाह द्वारा नियम विरुद्ध वरासत दर्ज करने के संबंध में शिकायत की। जिलाधिकारी ने तत्काल वरासत से संबंधित अभिलेखों की जांच करने का निर्देश दिया। जांच में लेखपाल रहमतुल्लाह द्वारा ग्राम बंगरा के वाद श्रीराम बनाम तूफानी में तहसीलदार न्यायालय में वाद लंबित रहने के दौरान विपक्षी से मिलकर नियम विरुद्ध वरासत दर्ज करने एवं सरकारी जमीन पर बंदरबांट करने का आरोप सही पाया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम भाटपाररानी ने तत्काल प्रभाव से लेखपाल रहमतुल्लाह को निलंबित कर विभागीय कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

साकिन सिकटिया निवासी दिनेश कुमार ने रास्ते के विवाद के संबंध में शिकायत की। जिलाधिकारी ने तत्काल लेखपाल को स्वामित्व योजना के अंतर्गत गाटा संख्या 879 में रास्ता दर्ज करने का निर्देश दिया। पकड़ी बाबू निवासी दुलारी देवी ने इंदिरा आवास का बकाया भुगतान प्राप्त करने के संबंध में शिकायत की। उनके देयकों के भुगतान के लिए एमआर जारी कर दिया गया है। धर्मपुर दुबे के ग्राम प्रधान ने भूमि पर अवैध कब्जा के संबंध में शिकायत की जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में तत्काल राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व में टीम भेजकर अवैध कब्जे को खाली करा लिया गया। मेहरौना निवासी सकिला खातून ने राशन कार्ड बनवाने की मांग की। पीएम ने प्रार्थना की स्थिति को देखते हुए तत्काल राशन कार्ड बनवाने के लिए निर्देशित किया।

साकिन मल्हना निवासी तेतरी देवी ने मकान के निर्माण में अवरोध से संबंधित शिकायत की थी जिलाधिकारी ने एसडीएम तथा सीओ को आज ही मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक करवाई करने का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश पर गए अधिकारियों ने मकान का निर्माण कार्य शुरू करा दिया।

भाटपाररानी तहसील में आज आये कुल 68 प्रकरणों में से 39 राजस्व, 13 पुलिस, 6 विकास, 1 स्वास्थ्य व अन्य 9 विभागों से संबंधित थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में ऐसे कई प्रकरण आते हैं जिनमें कई पक्ष संबंधित होते हैं और बिना मौके पर गए समाधान संभव नहीं होता है। ऐसे प्रकरणों के निस्तारण के लिए क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व सहित समस्त विभागों से जुड़े प्रकरणों का निस्तारण सभी संबंधित पक्षों को सुनकर गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए। सात दिन की अवधि समाप्त होने के पश्चात समीक्षा की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पुलिस से जुड़े प्रकरणों की सुनवाई की। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभाग आपस में समन्वय कर समस्याओं का समय से निस्तारण करें। इस अवसर पर एसडीएम संजीव उपाध्याय, सीओ विनय, डॉ सुरेंद्र सिंह, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, डीएसओ संजय पांडेय, बीएसए हरिश्चंद्रनाथ, डीपीओ कृष्णकांत राय सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

5 minutes ago

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

12 minutes ago

नरेंद्र मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा: 16,680 करोड़ की परियोजनाएं, HPV वैक्सीनेशन लॉन्च और सेमीकंडक्टर प्लांट उद्घाटन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात के अहम…

20 minutes ago

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को नौकरी में आरक्षण

देश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना और भारतीय रेलवे ने…

33 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत: POCSO केस में अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक

प्रयागराज/वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े POCSO मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद…

45 minutes ago

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

8 hours ago