नव वर्ष की पूर्व संध्या पर डीएम व एसपी पहुॅचे वृद्धाश्रम

वृद्धजनों को कम्बल व बिस्किट का वितरण कर प्राप्त किया आशीर्वाद

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम अमीनपुर नगरौर का भ्रमण कर वहॉ पर निवासित 71 वृद्धजनों को कम्बल व बिस्किट का वितरण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रमा शंकर गुप्ता भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने वृद्धाश्रम में मौजूद सभी वृद्धजनों का कुशल क्षेम पूछा तथा ठंड के दृष्टिगत वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी बुज़ुर्गों को समय से नाश्ता, खाना, दवा, वस्त्र इत्यादि के साथ-साथ अनुमन्य अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। आश्रम में रहने वाले बुज़ुर्गों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये।

rkpnews@somnath

Recent Posts

8 साल पुराने हत्या मामले में आया बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद

देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…

14 hours ago

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

3 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

3 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

3 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

4 days ago