डीएम एवं एसपी ने किया मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था व बुनियादी सुविधाओं का भी लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (न0नि0)जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निकाय निर्वाचन पूर्णतया निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण होंगे और शांति व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चुनाव के दौरान इसमें बाधा पहुंचाने वाले शख्स के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सर्वप्रथम मतदान केन्द्र सुभाष प्राथमिक विद्यालय, रामगुलाम टोला पहुंचे। उक्त केंद्र पर 3 बूथ हैं।उन्होंने मतदान केंद्र पर शौचालय, पेयजल व्यवस्था, विद्युत उपलब्धता का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए। इसके पश्चात गांधी जूनियर प्राइमरी विद्यालय (निकट नगर पालिका) का निरीक्षण किया। यहाँ चार बूथ बनाये गए हैं। जिलाधिकारी ने मतदान के दिन सभी वोटरों को बिना किसी बाधा के मतदान केंद्र तक जाने के लिए चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन किसी भी तरह की चूक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि चुनाव पूर्णतया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। मतदान केंद्रों पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सौरभ सिंह, ईओ रोहित सिंह सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

निर्वाचन किट पैकेजिंग’ कार्य का भी किया निरीक्षण

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने नगरीय निकाय निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय में मतदान दलों को दिए जाने वाले निर्वाचन किट की पैकेजिंग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्वाचन किट की पैकेजिंग पूरी सजगता के साथ करने का निर्देश दिया। कहा कि यदि किसी भी निर्वाचन किट में निर्धारित मानकों से कम सामग्री रहेगी तो निर्वाचन के दिन अनावश्यक समस्या आएगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, सीडीओ रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, सीआरओ रजनीश राय, एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नाबालिग अपराध पर सख्ती: देवरिया पुलिस की त्वरित गिरफ्तारी

देवरिया पॉक्सो एक्ट गिरफ्तारी: नाबालिग अपराध में वांछित आरोपी गिरफ्तार, बीएनएस की गंभीर धाराएं लागू…

10 minutes ago

रेडियो आज भी समाज का सबसे विश्वसनीय और सशक्त माध्यम: मनीष त्रिपाठी

आपदा प्रबंधन, जन-जागरूकता और रोजगार के क्षेत्र में रेडियो की भूमिका पर विशेष व्याख्यान गोरखपुर…

20 minutes ago

14 फरवरी के निधन जिन्होंने इतिहास बदला

14 फरवरी का इतिहास: देश–दुनिया की प्रमुख हस्तियों का निधन 14 फरवरी केवल प्रेम दिवस…

28 minutes ago

इतिहास के पन्नों में 14 फरवरी: राजनीति से सिनेमा तक चमकते नाम

14 फरवरी केवल वैलेंटाइन डे ही नहीं, बल्कि इतिहास, राजनीति, साहित्य और सिनेमा से जुड़े…

1 hour ago

आज के दिन इतिहास में क्या-क्या घटा था? जानिए 14 फ़रवरी की पूरी कहानी

📜 14 फ़रवरी का इतिहास: भारत और विश्व की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ14 फ़रवरी का इतिहास केवल…

2 hours ago

आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल: प्यार, करियर और पैसा

🔮 अंक ज्योतिष राशिफल 14 फरवरी 2026: मूलांक 1 से 9 तक का आज का…

2 hours ago