डीएम व एसपी ने किया धनघटा-हैंसर बाजार के पोलिंग बूथों का निरीक्षण

ताराचन्द महाविद्यालय में बने स्ट्रांगरुम का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिश- निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा आगामी नगर निकाय सामान्य चुनाव-2023 के दृष्टिगत जनपद के थाना धनघटा अन्तर्गत हैंसर बाजार स्थित हैसर प्राथमिक स्कूल, कंपोजिट स्कूल सोनाडी हैसर बाजार पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने के उपरान्त ताराचंद्र महाविद्यालय धनघटा में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया।
अधिकारीद्वय द्वारा मतदान के दृष्टिगत बूथों व स्ट्रांग रुम पर की गई व्यवस्थाओं विद्युतीकरण, बाउंड्रीवाल, पानी की व्यवस्था, शौचालय रैम्प आदि का जायजा लिया गया तथा मतदान केंद्र पर सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुधार हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी धनघटा डा. रवीन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी धनघटा बृजेश सिंह, तहसीलदार धनघटा रत्नेश तिवारी, ओएसडी बलदाऊ जी शर्मा, प्रभारी निरीक्षक धनघटा जयवर्धन सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक उ.नि. जितेन्द्र यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहेl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दुनिया को युद्ध नहीं, गुरु नानक की शिक्षाओं की जरूरत क्यों? पढ़िए व्यापक विश्लेषण

स्वर्ण मंदिर से अमेरिका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तक प्रेम, सेवा और भाईचारे का संदेश; गुरु…

44 seconds ago

राजमंगल पांडेय की पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब नेताओं ने याद किया जनसेवा का उनका ऐतिहासिक सफर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पूर्व…

44 minutes ago

सरकारी कार्यालय में आग से मची अफरा-तफरी, मनरेगा सेल के रिकॉर्ड जले; शॉर्ट सर्किट की आशंका

फोटो शोसल मीडिया वीडियो रुद्रपुर ब्लॉक कार्यालय में भीषण आग से हड़कंप! मनरेगा सेल जलकर…

2 hours ago

देवरिया नगर की पुलिसिंग में बदलाव, संजय कुमार रेड्डी की जगह प्रद्युम्न सिंह लेंगे कमान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस विभाग में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत देवरिया के क्षेत्राधिकारी…

4 hours ago

नमन कुमार प्रजापति बने अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के जिला अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति ने जारी किया नियुक्ति पत्र, शुभचिंतकों ने दी बधाई देवरिया…

4 hours ago