डीएम व एसपी ने संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में संवेदनशील बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले नौतनवां थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरहवां ग्राम पंचायत में स्थापित बूथों को देखा। दोनो अधिकारियों ने पोलिंग पार्टी के बूथ तक आवगमन के विषय में जानकारी ली। एसडीएम नौतनवां ने बताया कि रोहिन नदी के जलस्तर के वर्तमान स्थित में रहने पर चिन्हित स्थल से पोलिंग पार्टी को वाहन में ले जाया जाएगा। नदी में जलस्तर बढ़ने की स्थिति में नदी के दोनो ओर वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी और नदी पार करने हेतु सुरक्षित नाव की व्यवस्था की जाएगी। जिलाधिकारी ने एसडीएम को स्थिति की लगातार समीक्षा करने पोलिंग पार्टी के ससमय व सुरक्षित परिवहन हेतु सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बूथों की संवेदनशीलता को देखते हुए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सुरक्षा बल भी उपलब्ध कराने के लिए कहा। एसडीएम नौतनवां ने बताया कि सेमरहवां में कुल 02 बूथ हैं और दोनो ही क्रिटिकल बूथ की श्रेणी में दर्ज हैं और यहां कुल वोटर 2084 हैं। दोनो अधिकारियों ने अड्डा बाजार स्थित महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज में स्थापित बूथों का भी अवलोकन किया। अड्डा बाजार में कुल 03 बूथ और लगभग 2800 वोटर मतदाता सूची में दर्ज हैं।
दोनो अधिकारियों ने सोनौली में भारत–नेपाल सीमा नोमैंस लैंड को देखा और एसएसबी को सीमा की सतर्क निगरानी का निर्देश दिया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने नगर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय सोनौली प्रथम और प्राथमिक विद्यालय सोनौली द्वितीय का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय सोनौली प्रथम में जिलाधिकारी ने एक कक्ष के छत की मरम्मत का निर्देश दिया। साथ ही सभी खिड़कियों पर जाली लगवाने के लिए कहा। उन्होंने सड़क के किनारे नाले की मरम्मत हेतु भी ईओ को निर्देशित किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय सोनौली द्वितीय के निकट स्थित सार्वजनिक शौचालय में पर्याप्त सफाई न होने पर नाराजगी व्यक्त की और सभी सार्वजनिक शौचालयों समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु ईओ सोनौली को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान को हर कीमत पर सुनिश्चित किया जाना है। इसलिए सभी अधिकारी सक्रिय और सतर्क रहें अपने दायित्वों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतें। प्राथमिक विद्यालय सोनौली प्रथम में कुल 03 बूथ और द्वितीय में कुल 02 बूथ स्थापित हैं। प्रथम में मतदाताओं की संख्या लगभग 3000 और द्वितीय में लगभग 2000 है। निरीक्षण के अंत में दोनो अधिकारियों ने अहिरौली में उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्थापित बूथों को देखा। विद्यालय में कुल 02 बूथ स्थापित हैं और यहां लगभग 1400 मतदाता निर्वाचक नामावली में दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक ने सोनौली बूथों के आस-पास घनी आबादी होने और ऊंचे भवनों को देखते हुए रूफटॉप लगवाने का निर्देश दिया। उन्होंने संवेदनशील बूथों का लगातार निरीक्षण और समीक्षा का निर्देश दिया। कहा कि असमाजिक और शरारती तत्वों को चिन्हित कर उन्हे पाबंद करें और कानून का उलंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्थिति को देखते हुए शुचितापूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम कार्यवाही सुनिश्चित करें।
इस दौरान एसडीएम नौतनवां नंद प्रकाश मौर्या, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, सीओ नौतनवां जय प्रकाश त्रिपाठी, थाना प्रभारी सोनौली अभिषेक सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

नारायणी नहर में मिला अज्ञात शव,क्षेत्र में फैली सनसनी

फॉरेंसिक टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण,शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की…

16 hours ago

घाघरा किनारे बालू में दफन मिली 6.68 लाख की अवैध शराब, बिहार तस्करी की साजिश नाकाम

बलिया(राष्ट्र क़ी परम्परा )l जनपद में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान…

16 hours ago

भाजपा देहात मंडल की मासिक बैठक में पर्यावरण संरक्षण व संगठन मजबूती पर मंथन

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भारतीय जनता पार्टी देहात मंडल की मासिक बैठक रविवार को बारां दीक्षित…

16 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीएम व एसपी ने किया औचक निरीक्षण

नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा संत कबीर…

16 hours ago

बिना अनुमति उखाड़े जा रहे सरकारी पेड़, वन विभाग ने जेसीबी की जब्त

भुवना–कप्तानगंज मार्ग चौड़ीकरण कार्य में नियमों की अनदेखी का आरोप, वन विभाग ने शुरू की…

16 hours ago

उग्रसेन सिंह सेतु पर सुरक्षा जालियां लगाने की मांग तेज

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l रामजानकी मार्ग स्थित उग्रसेन सिंह सेतु से सुरक्षा जालियां चोरी होने के…

16 hours ago