डीएम व एसपी ने हॉट एयर बैलून उड़ा कर मतदाताओं को मतदान करने का दिया संदेश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा कलेक्ट्रेट भवन पर हॉट एयर बैलून उड़ाकर जनपद के मतदाताओं को मतदान करने का संदेश दिया गया।
जिलाधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनपद में व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज हॉट एयर बैलून उड़ाकर लोगों को 01 जून को मतदान करने का संदेश दिया गया। हॉट एयर बैलून पर जनपद महराजगंज के लोगो व मैस्कॉट मगरू महराज और भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप लोगो को प्रदर्शित किया गया है।
उन्होंने ने कहा कि जिला प्रशासन का जनपद के सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि 01 जून को घर से बाहर निकलें और मतदान अवश्य करें। यह एक नागरिक होने के नाते हमारा सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है और कर्तव्य भी है उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर मतदाताओं के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं जिनमें छाया, पेयजल की व्यवस्था, हेल्थ हेल्प डेस्क और अशक्त मतदाताओं के लिए वोटर साथी जैसी सुविधा उपलब्ध रहेगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा शहर में खुलेंगे चार नए ट्रैफिक थाने

अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा की मनमानी पर लगेगी लगाम निर्धारित रूट पर ही चलेंगे ई-रिक्शा…

5 minutes ago

पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों का शस्त्र प्रशिक्षण में रबर बुलेट व डमी ग्रेनेड थ्रो की करायी गयी परीक्षा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक इलामारन के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने…

10 minutes ago

AI समिट विवाद: यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम योगी का तीखा हमला

नई दिल्ली स्थित Bharat Mandapam में आयोजित AI समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के…

1 hour ago

मऊ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026: 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद मऊ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026…

1 hour ago

देवरिया में ‘जिला सैनिक बंधु’ बैठक 27 फरवरी को, समस्याओं का होगा समाधान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान…

1 hour ago

मऊ: कोपागंज साइबर टीम की कार्रवाई: ₹24,416 की ठगी राशि वापस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर फ्रॉड पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोपागंज थाने की साइबर…

2 hours ago