डीएम व एसपी ने पुलिस व अर्धसैनिक बलों के साथ शहर में किया फ्लैग मार्च

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा जनपद में द्वितीय चरण में होने वाले नगर निकाय सामान निर्वाचन को सकुशल, भयमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के दृष्टिगत कस्बा खलीलाबाद में बरदहिया बाजार दुर्गा मंदिर से पठान टोला, अंसार टोला होते हुए मीट मंडी से बरदहिया चौकी, मुखलिसपुर सर्राफा मार्केट, गोला बाजार सहित संपूर्ण कस्बे में भारी पुलिस बल व अर्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च किया गया।
अधिकारीद्वय ने फ्लैग मार्च के दौरान आदर्श आचार संहिता का पूर्णतया पालन करने तथा शांतिपूर्ण मतदान करने का संदेश दिया साथ ही चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने वाले व शांति व्यवस्था खराब करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई। फ्लैग मार्च के दौरान जनमानस के साथ संवाद स्थापित कर सुरक्षा की भावना का एहसास कराया गया साथ ही यह भी बताया गया कि मतदान को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है, पुलिस फोर्स व पैरामिलिट्री फोर्स की मदद से हर पोलिंग बूथ पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी, किसी तरह से असामाजिक तत्वों को चुनावी प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न नहीं करने दिया जाएगा। मतदाताओं को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से बिना किसी के प्रलोभन में आये बिना मतदान करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद दीपांशी राठौर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद सर्वेश राय, प्रभारी निरीक्षक दुधारा अनिल कुमार दूबे, पीआरओ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहेl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

असम चुनाव से पहले PM मोदी का बड़ा तोहफा: कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन

असम (राष्ट्र की परम्परा)। असम में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी के बीच प्रधानमंत्री…

55 minutes ago

CM योगी आदित्यनाथ का सख्त संदेश: गलत रिपोर्ट पर दर्ज होगी FIR

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश…

55 minutes ago

नोएडा में वैलेंटाइन डे पर सनसनी: कार में मिले प्रेमी युगल के शव

नोएडा (राष्ट्र की परम्परा)। वैलेंटाइन डे के दिन नोएडा के सेक्टर 107 से दिल दहला…

1 hour ago

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: पुलिस विभाग के 20 अधिकारी ट्रांसफर

देहरादून (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए…

2 hours ago

दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस: पीरागढ़ी में कार से मिलीं 3 लाशें, पाखंडी बाबा कमरुद्दीन गिरफ्तार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के पीरागढ़ी इलाके में कार से तीन लाशें मिलने…

2 hours ago

बाबा भोलेनाथ की आराधना से कैसे दूर होते हैं जीवन के कष्ट

महाशिवरात्रि 2026: बाबा भोलेनाथ ने त्यागा वैराग्य, अपनाया वैवाहिक जीवन – आचार्य अजय शुक्ल15 फरवरी…

2 hours ago