देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बुधवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध सुविधाएं तथा स्वच्छता की स्थिति का गहनता से मूल्यांकन किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। परिसर में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली, जिससे जेल प्रशासन की सतर्कता की पुष्टि हुई। जिलाधिकारी ने पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।जेल अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया, जहां दवाओं की उपलब्धता, ओपीडी सेवाएं एवं अन्य चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी बंदी को इलाज में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।पाकशाला का निरीक्षण करते हुए भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई तथा अधिकारियों को स्वच्छ और पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जेल परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील पाए गए।जिलाधिकारी ने जेल मैनुअल के अनुसार बंदियों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक समेत कारागार प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…
आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…
India vs South Africa Highlights Super 8 मुकाबले में South Africa national cricket team ने…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…