थाना पयागपुर में पीस कमेटी की बैठक में शामिल हुए डीएम व एसपी

मण्डी समिति पयागपुर में स्ट्रांग रूम के लिए चयनित स्थल का किया निरीक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) रमज़ान के अन्तिम शुक्रवार अलविदा तथा ईद त्यौहार के अवसर पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाएं रखने तथा नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से थाना पयागपुर में आयोजित शांन्ति समिति की बैठक में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने मौजूद धर्मगुरूओं, संभ्रान्त व गणमान्यजन से अपील की, जनपद की गंगा जमुनी परम्परा को कायम रखते हुये पूर्व त्यौहारों की भांति आसन्न ईद व अन्य त्यौहारों को भी मिसाली भाई चारे के साथ मनाएं। बैठक के दौरान डीएम व एसपी ने लोगों से कहा कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता प्रभावी है इसलिए सभी आचार संहिता का पालन करते हुए त्यौहार मनाएं। डीएम व एसपी ने आश्वस्त किया कि त्यौहार के अवसर पर बिजली, पानी, साफ-सफाई के साथ साथ गुड पुलिसिंग व्यवस्था रहेगी। इसके लिए सभी सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये जा चुके हैं। बैठक के माध्यम से डीएम ने सभी से अपील की कि चुनाव प्रचार के लिए किसी भी धार्मिक स्थल का प्रयोग कदापि न करें। डीएम व एसपी ने त्यौहार आयोजन के सम्बन्ध में शासन द्वारा जारी गाइड लाइन की जानकारी देते हुए सभी से अपील की कि कोविड के प्रति लापरवाह न रहें बल्कि सुरक्षात्मक प्रोटोकॉल का पालन करते रहें। बैठक के अन्त में डीएम ने सभी लोगों को अलविदा, ईद तथा परशुराम जयन्ती की बधाई दी।थाना में आयोजित पीस कमेटी की बैठक के उपरान्त डीएम व एसपी ने उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ कृषि उत्पादन मण्डी समिति पयागपुर का भ्रमण कर स्ट्रांग रूम के लिए चिन्हित स्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

rkpnews@desk

Recent Posts

16 फरवरी को ‘स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन’ पर जनपद स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित…

1 hour ago

बहराइच: जुमे की नमाज के दौरान नवाबगंज में सतर्क रही पुलिस

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना नवाबगंज क्षेत्र में…

1 hour ago

बहराइच: झोपड़ी में घुसा हिंसक जानवर, 7 वर्षीय श्याम मिश्रा गंभीर घायल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रुपईडीहा क्षेत्र के रामनगर गांव में बृहस्पतिवार देर रात एक…

2 hours ago

नेपाल-भारत बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेशन बैठक नेपालगंज में सम्पन्न

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा, शांति व्यवस्था और प्रभावी समन्वय को…

2 hours ago

बोर्ड परीक्षाओं के बीच ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती, 42 डीजे संचालकों को नोटिस

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सिकंदरपुर…

2 hours ago

नवानगर की प्रधान शीला सिंह का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड नवानगर अंतर्गत ग्राम पंचायत भरथाव की वर्तमान प्रधान एवं…

2 hours ago