अर्धरात्रि में अमावस्या तिथि 31 को इस दिन ही मनेगी दीपावली – आचार्य अजय शुक्ल

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सनातन धर्म व संस्कृति का प्रमुख पर्व दीपावली जो रावण को हराकर भगवान राम के अयोध्या नगरी लौटने पर उसके खुशी में अयोध्या वासी मनाये थे तभी से यह पर्व सभी हिंदुओ द्वारा मनाया जाने लगा। इस वर्ष पर्व को मनाने को लेकर लोगों में व्याप्त भ्रम की स्थिति व्याप्त हो गई है।इस पर्व को मनाने को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने बताया कि सभी पंचांग व ज्योतिष के अध्ययन करने के बाद यह तय हुआ है कि कार्तिक मास के अमावस्या की शुरूआत 31 अक्टूबर को शाम 3 बजकर 52 मिनट पर हो रही है, तिथि का समापन 1 नवम्बर को शाम 6 बजकर 16 मिनट पर हो रहा है।अर्धरात्रि को अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर को ही पड़ रही है, लक्ष्मी जी की पूजा इस समय करना ही विशेष फलदायी है। प्रदोष काल भी 2 घण्टे 24 मिनट तक 31 अक्टूबर को ही है।इस त्योहार को मनाने के लिए प्रदोष काल में अमावस्या तिथि होना जरूरी है। देश के किसी भी हिस्से में 1 नवम्बर को पूर्ण प्रदोष काल में अमावस्या तिथि की प्राप्ति नही हो रही है। इसलिए 1नवम्बर को शास्त्र के अनुसार दीपावली पर्व मनाना उचित प्रतीत नहीं हो रहा है।इसलिए निर्विवाद रूप से 31 को ही पूरे देश में दीपावली पर्व मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी जी व काली मां की पूजा विशेष रूप से की जाती है।इस दिन भक्तों पर मां लक्ष्मी जी की कृपा सच्चे दिल से आराधना करने पर भरपूर बरसती है।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

56 minutes ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

1 hour ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

1 hour ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

1 hour ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

4 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

5 hours ago