दिवाली में आसमान छूता किराया: मलेशिया-सिंगापुर से महंगी लखनऊ, पटना की फ्लाइट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दिवाली नजदीक आते ही विमानन कंपनियों ने यात्रियों की जेब पर गहरी चोट कर दी है। उत्तर भारत के शहरों में घरेलू हवाई किराया इतना बढ़ गया है कि अब लखनऊ और पटना पहुंचना मलेशिया या सिंगापुर जाने से भी महंगा हो गया है।

यात्रा पोर्टल्स से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर 2025 को दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से उत्तर भारत के प्रमुख शहरों के लिए टिकट दामों में 3 से 4 गुना तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

घरेलू रूट पर बढ़ा किराया

रूट 18 अक्तूबर का किराया 9 अक्तूबर का किराया

रूट 18 अक्तूबर का किराया9 अक्तूबर का किराया
दिल्ली – लखनऊ ₹13,618 – ₹18,738₹4,200
दिल्ली – पटना ₹15,248 – ₹26,072 ₹4,900
मुंबई – लखनऊ ₹17,401 – ₹29,466 ₹7,202
बंगलूरू – लखनऊ ₹16,429 – ₹23,656 ₹7,288
मुंबई – जयपुर ₹18,352 – ₹26,038 ₹6,500
मुंबई – भोपाल ₹14,500 – ₹18,048 ₹6,099

विदेश जाने में सस्ती उड़ानें

रूट किराया (₹ में)
दिल्ली – बैंकॉक ₹8,750
दिल्ली – दुबई ₹11,308
दिल्ली – मलेशिया ₹13,315
दिल्ली – सिंगापुर ₹17,799
दिल्ली – हांगकांग ₹16,282

यानी कि दिवाली पर दिल्ली से लखनऊ या पटना की टिकट 30,000 रुपये तक पहुंच गई है, जबकि मलेशिया या सिंगापुर जाने के लिए सिर्फ 17,000 रुपये में टिकट मिल रही है।

त्योहार पर घर लौटना बना मुश्किल

त्योहारों के समय ट्रेन और बसों का हाल भी कुछ ऐसा ही है।

वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों में टिकटों की लंबी वेटिंग चल रही है।

बसों का किराया भी 4,000 से 5,000 रुपये तक पहुंच गया है।

ज्यादातर यात्रियों को अब यात्रा स्थगित करनी पड़ रही है या ऑफ-पीक डेट्स में टिकट बुक करनी पड़ रही है।

विशेषज्ञों के अनुसार, त्योहारों के समय एयरलाइंस डायनामिक प्राइसिंग के तहत मांग बढ़ने पर तुरंत किराया बढ़ा देती हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

थाली-ताली बजाकर गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि का विरोध, सपा नेता विजय रावत ने साधा भाजपा पर निशाना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही…

1 hour ago

Maharajganj Power Cut: सिसवां बाजार में 7 घंटे ठप रही बिजली, पानी और कारोबार पर पड़ा असर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सिसवां बाजार नगर पालिका क्षेत्र में शनिवार को करीब…

1 hour ago

IIT Patna Research: कुशीनगर के शैलेष यादव का कमाल, अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हुआ शोध

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर जनपद के रामकोला थानाक्षेत्र के गांव सिधावें निवासी भगवन्त यादव…

5 hours ago

DDU में अत्याधुनिक ड्रोन लैब का उद्घाटन 29 मार्च को

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDU) में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने…

6 hours ago

Maharajganj News: शतचंडी महायज्ञ से गूंजा बरोहिंया, मां काली मंदिर बना आस्था का केंद्र—हजारों श्रद्धालु पहुंचे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड मिठौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बरोहिंया में मां काली मंदिर के…

6 hours ago

सड़क हादसे में कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल क़ी दर्दनाक मौत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)।थाना क्षेत्र के कान्हा गौशाला के पास रामजानकी मार्ग पर बाइक सवार कांग्रेस…

18 hours ago