दिव्यांशी त्रिपाठी हेड गर्ल व गौरव सिंह हेड बॉय चुने गए

एकेडमिक ग्लोबल स्कूल में छात्र संसद का हुआ गठन, छात्रों को मिली नई जिम्मेदारी

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
एकेडमिक ग्लोबल स्कूल में छात्र संसद का गठन किया गया। इस अवसर पर छात्रों व शिक्षकों ने छात्र संसद का चुनाव किया।
संसद में दिव्यांशी त्रिपाठी को हेड गर्ल तो वही निमिषा गुप्ता को वॉइस हेड गर्ल चुना गया। गौरव सिंह हेड बॉय व अनुभव जायसवाल वाइस हेड बॉय चुने गए। इसके अलावा क्लीनलीनेस सेक्रेटरी के रूप में आलोक गुप्ता, साक्षी यादव को डिसिप्लिन सेक्रेटरी व साक्षी उपाध्याय को कल्चरल सेक्रेट्ररी के रूप में चुना गया। इसके अलावा शुभम कुमार स्पोर्ट्स कैप्टन बॉय व शिखा यादव स्पोर्ट्स कैप्टन गर्ल चुनी गई। वहीं क्विज इंचार्ज गर्ल के रूप में जया मिश्रा का चुनाव किया गया। इसके अलावा सभी सदनों के हाउस कैप्टन व हाउस गर्ल्स कैप्टन का चुनाव किया गया। अचीवर हाउस कैप्टन बॉय के रूप में मारूफ खान जबकि गर्ल्स कैप्टन के रूप में सुरभि यादव का चुनाव किया गया, वहीं इनोवेटर हाउस के कैप्टन बॉय के रूप में अमित गुप्ता व कैप्टन गर्ल के रूप में छवि सिंह चुनी गई। मोटीवेटर हाउस कैप्टन बॉय के रूप में ऋषभ चंद्र यादव व कैप्टन गर्ल के रूप में रानू दीक्षित चुनी गई जबकि प्रोग्रेसर्स हाउस कैप्टन बॉय के रूप में निहाल यादव व कैप्टन गर्ल के रूप में कृतिका श्रीवास्तव का चुनाव किया गया। नवनिर्वाचित संसद सभा को सभी ने बधाइयां दी।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन ई.संजीव कुमार ने कहा कि छात्रों में व्यक्तित्व विकास के लिए प्रतिनिधि मंडल का चुना जाना बेहद जरूरी है। साथ ही इससे नेतृत्व की क्षमता का विकास होता है। निश्चित तौर पर यह सभी सच्ची निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे। मेरी शुभकामनाएं निर्वाचित दल के साथ हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

3 minutes ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

9 minutes ago

थाना समाधान दिवस पर डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…

14 minutes ago

मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी पहल, विश्वविद्यालय में जल्द शुरू होगी नेट-जेआरएफ कोचिंग

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा मेधावी विद्यार्थियों के लिए यूजीसी नेट/जेआरएफ…

21 minutes ago

अभिनव सिंह के शानदार बल्लेबाजी से प्रशासन ने चिकित्सा विभाग को 08 विकेट से हराया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश में एवं मंडल…

27 minutes ago

मऊ महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव, 19 नवजात बच्चियों को बेबी किट वितरित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन उत्साह और गरिमामय…

50 minutes ago