दिव्यांश प्रभाकर का NDA में चयन, मऊ में खुशी की लहर

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मऊ के रतनपुरा विकासखंड अंतर्गत बसारिकपुर ग्राम पंचायत निवासी दिव्यांश प्रभाकर का राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में सब लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। इस उपलब्धि के बाद परिवार सहित गांव-क्षेत्र के लोग उत्साह में डूबे हुए हैं।

दिव्यांश प्रभाकर, अमर शहीद भगत सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज, रसड़ा में अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता अमरजीत यादव के सुपुत्र हैं। उनकी माता श्रीमती पवित्रा यादव हैं। दिव्यांश की दोनों बड़ी बहनें स्मृति यादव और स्तुति यादव जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया से जीव विज्ञान विषय में क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान की टॉपर रह चुकी हैं, जिन्हें उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

दिव्यांश प्रभाकर ने प्रारंभिक शिक्षा के बाद रसड़ा स्थित गुप्ता कोचिंग इंस्टिट्यूट से NDA की तैयारी शुरू की। कक्षा 6 में उनका चयन सैनिक स्कूल अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) में हुआ, जहां से उन्होंने वर्ष 2024 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। सैनिक स्कूल में पढ़ाई के दौरान उन्हें राष्ट्रीय रक्षा अकादमी परीक्षा की विशेष प्रशिक्षण सुविधा भी मिली।

वर्तमान में दिव्यांश दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी मैथ ऑनर्स के छात्र हैं। कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर उन्होंने NDA जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त की। उनके चयन से न केवल परिवार बल्कि पूरा जनपद स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
दिव्यांश प्रभाकर के सम्मान में आज 24 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे मुबारकपुर स्थित पेट्रोल पंप पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल होंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

18 hours ago

बंधऩ बैंक की नई शाखा का उद्घाटन, लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर रोड स्थित कटरा में मंगलवार को बंधन बैंक…

20 hours ago

सर्राफा दुकान से सोने के आभूषण लेकर भागा युवक, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरा रोड नगर में मंगलवार को एक सर्राफा दुकान…

21 hours ago

एक हाथ में चाक-एक में डस्टर

साइंस मैथ्स का मैं अध्यापक,एक हाथ में चाक एक में डस्टर,एक क्लास से दूसरी क्लास…

21 hours ago

जीएसटी पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 182 शोध-पत्रों की हुई प्रस्तुति

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक…

21 hours ago

27 व 28 मार्च को होगी गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्णकालिक पी.एच.डी. शोध पात्रता परीक्षा…

21 hours ago