मंडलायुक्त ने जनपद का भ्रमण कर विकास व निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)। मंडलायुक्त गोरखपुर अनिल ढींगरा ने जनपद भ्रमण के दौरान विभिन्न विकास व निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
मंडलायुक्त ने सबसे पहले फरेंदा में नवनिर्मित आईटीआई भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न ट्रेड से संबंधित वर्कशॉप व अन्य कक्षों को देखा। कुछ कक्षों में सीलन दिखने पर नाराजगी व्यक्त की और सीलन के उपचार हेतु एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया। उन्होंने खिड़कियों के शीशों को भी बदलने के लिए कहा। साथ ही भवन में अवशेष कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कर हैंडओवर करने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने कॉलेज को विद्युत आपूर्ति हेतु ट्रांसफॉर्मर लगवाने और वर्कशॉप में मशीनों को संचालित करने हेतु आवश्यक वायरिंग कार्यों को जल्द से पूरा करवाने हेतु एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया। उन्होंने कॉलेज परिसर के समीप तालाब के सुन्दरीकरण हेतु ग्राम प्रधान व बीडीओ फरेंदा निर्देशित किया।
इसके उपरांत मंडलायुक्त ने चेहरी तटबंध का निरीक्षण किया और जनपद में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में स्थिति अभी सामान्य है और लगातार तटबंधों की निगरानी की जा रही है। इसके अतिरिक्त सिंचाई खंड-द्वितीय को वर्षा की स्थिति और नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने निचलौल में चंदन नदी पर तटबंध और महाव नाले के चौड़ीकरण व नाले को गहरा करने की आवश्यकता के बारे में बताया। मंडलायुक्त इस विषय मे उच्चाधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया।
चेहरी तटबंध का निरीक्षण कर मंडलायुक्त आंगनबाड़ी केंद्र सिसवा-अमहवा पहुँचे। उन्होंने मुख्य कक्ष, रसोई कक्ष और क्रीड़ाकक्ष को देखा। उन्होंने केंद्र के कायाकल्प कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसी तर्ज पर सभी ब्लॉकों में मॉडल लर्निंग लैब के निर्माण और उनको शासन के निर्देशानुसार 18 बिंदुओं पर संतृप्त करने के लिए कहा। उन्होंने केंद्र पर पोषाहार वितरण के विषय मे जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि टीएचआर प्लांट के माध्यम से पोषाहार की आपूर्ति की जाती है।
मंडलायुक्त ने इसके उपरांत जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया और यहाँ उन्होंने ओपीडी, दवा वितरण कक्ष (फार्मेसी), सीटी-स्कैन कक्ष, एसएनसीयू, केएमसी (कंगारू मदर चाइल्ड) कक्ष, डायलिसिस कक्ष, ट्रॉमा सेंटर और रैन बसेरा को देखा। उन्होंने रैन बसेरा को विस्तार देने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने जगह चिन्हित कर जल्द से जल्द विस्तार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने डायलिसिस मार्ग के सामने के मार्ग के मरम्मत का भी निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने अस्पताल में मरीजों व उनके परिजनों से भी बात भी की और दवा वितरण की जानकारी ली। उन्होंने ने अस्पताल प्रशासन को मरीजों को यथासंभव अच्छी स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए कहा।
अंत में मंडलायुक्त ने कान्हा गोशाला महराजगंज सदर का निरीक्षण किया। उन्होंने पशुओं की संख्या और उनके लिए भूसा चारा की व्यवस्था के बारे में पूछा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि कान्हा सदन में कुल 96 गोवंशीय पशु हैं, जिनमे 27 गायें हैं। मंडलायुक्त ने कान्हा सदन की व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, आईटीआई प्राचार्य मसूद इशरत, सीवीओ डॉ आरसी चौधरी, डीपीओ दुर्गेश कुमार, ईओ सदर आलोक कुमार मिश्रा, एसडीएम सदर दिनेश कुमार मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

ई-पॉस फेल? घबराएं नहीं, 26 को ओटीपी से मिलेगा राशन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) निःशुल्क राशन वितरण 2026: 8 से 26 फरवरी तक फ्री राशन,…

39 minutes ago

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें 21 फ़रवरी का इतिहास

21 फ़रवरी का इतिहास: क्यों महत्वपूर्ण है यह दिन?21 फ़रवरी का इतिहास विश्व और भारत…

41 minutes ago

वरद चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का संपूर्ण पंचांग

पंचांग 21 फरवरी 2026: वरद चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का संपूर्ण पंचांग पंचांग…

43 minutes ago

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

6 hours ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

9 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

9 hours ago