मण्डलायुक्त-अपर पुलिस महानिदेशक व पुलिस महानिरीक्षक ने श्रावण मास के दृष्टिगत तामेश्वरनाथ धाम व मेला स्थल का किया निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मंडलायुक्त बस्ती मंडल अखिलेश सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर डा. केएस प्रताप कुमार व पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती आरके भारद्वाज द्वारा जनपद में कावंड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता की उपस्थिति में जनपद स्थित शिव मंदिर तामेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक की तैयारियों, जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं-कांवरियों की सुरक्षा एवं मेला स्थल का निरीक्षण कर शांति-क़ानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत मंदिर मेला प्रबंधन, समस्त अधिकारी, कर्मचारीगण से वार्ता किया गया एवं उनकी सुरक्षा, शांति, क़ानून व्यवस्था के दृष्टिगत सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
अधिकारीद्वय द्वारा निर्देशित किया गया कि मेला ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरे कांवड़ मेला ड्यूटी के दौरान अपना व्यवहार उच्च कोटि का रखने और कांवडियों के आने-जाने वाले मार्ग पर विशेष सर्तकता, निगरानी रखते हुए प्रभावी ड्यूटी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। यदि किसी कांवड़ यात्री, श्रद्धालु के साथ कोई अप्रिय घटना होती है अथवा उनकी तबीयत खराब होती है तो तत्काल इसका संज्ञान लेकर अतिशीघ्र मेडिकल सहायता उपलब्ध करायी जाए व यातायात डायवर्जन प्लान को कडाई से लागू कराते हुए ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सम्बन्धित को निर्देश दिए गये।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

22 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

22 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago