जिला महिला अस्पताल बना भ्रष्टाचार का अड्डा

रिश्वत न देने पर महिला परिजन से हुई झड़प वीडियो हुआ वायरल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l गोरखपुर का जिला महिला अस्पताल एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। मंगलवार की सुबह 11 बजे इलाज के लिए आई एक पीड़िता और उसके परिजनों के साथ अस्पताल कर्मियों द्वारा भ्रष्टाचार और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने परिजनों के साथ इलाज के लिए अस्पताल पहुंची थी, इलाज के दौरान वहां मौजूद एक महिला कर्मचारी ने परिजनों से ‘चाय-पानी’ के नाम पर रिश्वत मांगी। जब परिजनों ने इस मांग को ठुकरा दिया, तो कर्मचारी ने पीड़िता के साथ आई एक महिला परिजन से बहस शुरू कर दी। धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच झड़प होने लगी।
विवाद बढ़ता देख महिला कर्मचारी मौके से चली गई, और तभी वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने हस्तक्षेप करते हुए महिला परिजन को अपने केबिन में ले जाकर शिकायत दर्ज की। हालांकि, अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
केबिन से बाहर आने पर जब एक व्यक्ति ने महिला परिजन से घटना के बारे में पूछा, तो उन्होंने पूरी घटना विस्तार से बताई। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा, “अगर मुझे मोबाइल चलाना आता, तो मैं उस महिला कर्मचारी का वीडियो बनाकर उसके खिलाफ साक्ष्य प्रस्तुत करती।”
घटना से संबंधित वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला परिजन पूरी घटना को स्पष्ट रूप से बयान करती नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब देखने वाली बात यह है कि क्या प्रशासन इस घटना पर कोई सख्त कदम उठाएगा या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कपरवार में धूमधाम से मनाई गई निषादराज गुह जयंती, एकता और अधिकार का दिया संदेश

कपरवार/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के कपरवार क्षेत्र में महाराजा निषादराज गुह की जयंती…

4 hours ago

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की जीत, आखिरी ओवर में गुजरात की हार

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। IPL के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात…

7 hours ago

Delhi-NCR Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, बारिश-तेज हवाओं का दौर जारी, IMD का नया अलर्ट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला…

7 hours ago

Israel-Iran War: इजरायल का बड़ा हमला तय! ईरान के स्टील, पेट्रोकेमिकल और ऊर्जा सेक्टर पर मंडरा रहा खतरा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य पूर्व में जारी Israel-Iran War के बीच तनाव चरम…

8 hours ago

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

19 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

19 hours ago