जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न

महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में महराजगंज महोत्सव को भव्य तरीके से आयोजित कराये जाने के विषय मे जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
जनपद महराजगंज के 02 अक्टूबर 1989 को स्थापना दिवस के अवसर पर महराजगंज महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के अंतर्गत आजादी एवं देशभक्ति गीतों सहित विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अन्तर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय कलाकारों सहित स्थानीय कलाकारों के तहत भजन में अनुप जलोटा सहित स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्थापना दिवस का समय अब नजदीक आ चुका है। महोत्सव की रूपरेखा ससमय तैयार कर तैयारियों को पूर्ण कर लें, ताकि व्यवस्थित तरीके से सभी कार्यक्रमों को आयोजित किया जा सके। महोत्सव में सरकारी विभागों द्वारा विभिन्न स्टाल लगाए जाएंगे, जिनमे उनकी योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही “एक जनपद एक उत्पाद” के तहत 15 से 18 विभिन्न जिलों के उत्पादों हेतु जिला उद्योग केंद्र द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। इन बिक्री स्टाल में वाराणसी, आजमगढ़, प्रतापगढ़, मुरादाबाद, सिद्धार्थनगर, देवरिया, भदोही, सीतापुर जैसे विभिन्न जिलों के विशिष्ट उत्पादों की बिक्री की जाएगी। महोत्सव में मनोरंजन पार्क, फूड कोर्ट, मेडिकल कैम्प सहित विभिन्न सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाएगा। महोत्सव में बुक फेयर का भी आयोजन होगा जिसमें गीताप्रेस सहित विभिन्न प्रकाशकों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त मैजिक शो, लेजर शो सहित अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था,पार्किंग, यातायात को सुचारू बनाये रखने व कलाकारों विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक प्रबंध करने हेतु पुलिस विभाग को जिलाधिकारी द्वारा जरूरी निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य सुविधा हेतु एम्बुलेंस, फार्मेसी व चिकित्सकों की तैनाती रहेगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा, सभी एसडीएम, अन्य संबंधित अधिकारी सहित डॉ परशुराम गुप्ता, विंध्यवासिनी सिंह, अमरेन्द्र शर्मा, पंकज मौर्य व अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मईल क्षेत्र में सड़क किनारे मिले दो युवकों के शव, हत्या की आशंका

रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो गांव के पास हुई घटना, पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल…

35 minutes ago

भटनी में झोपड़ी में लगी आग, तीन लोगों की मौत, महिला गंभीर

देर रात के करीब हुआ हादसा, पुलिस और अग्निशमन टीम ने मौके पर पहुंचकर आग…

48 minutes ago

रावण दहन के बाद PM मोदी का बड़ा संदेश: देश के सामने तीन चुनौतियां, एकजुट होकर मुकाबला करने की अपील

फोटो X विजयादशमी पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी—राष्ट्रीय सम्मान, सामाजिक एकता और भारतीय संस्कृति की…

1 hour ago

21 अक्टूबर पुण्यतिथि विशेष: यश चोपड़ा और अजीत ने सिनेमा जगत में छोड़ी अमिट छाप

किसी ने रोमांस को दी नई पहचान, तो किसी ने खलनायकी से जीता दर्शकों का…

1 hour ago

21 अक्टूबर को जन्मे महान व्यक्तित्व: राजनीति, सिनेमा, पुरातत्व और अन्वेषण के क्षेत्र में योगदान

लेखक: अभिषेक कुमार 21 अक्टूबर का दिन इतिहास में कई ऐसी महान विभूतियों के जन्मदिवस…

2 hours ago