जिला सैनिक बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)l अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के सभी भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं तथा आश्रितों की समस्याओं को अपर जिलाधिकारी द्वारा सुना गया और उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों द्वारा भूमि विवाद, अवैध अतिक्रमण सहित कुल 08 मामलों को बैठक में रखा गयाl अपर जिलाधिकारी ने बैठक के अंत मे पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सैनिकों का देश के लिए योगदान अमूल्य है। उनकी समस्याओं का निराकरण प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए पूर्व सैनिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सैनिक बंधु की बैठक का इंतजार करने की बाध्यता नहीं है और वे कभी भी जिलाधिकारी या मेरे समक्ष अपनी समस्याओं को रख सकते हैं। निश्चित रूप से उनके नियमानुसार समाधान के लिए प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास अधिकारी कर्नल (रि.) धीरेंद्र राय द्वारा किया गया। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक व उनके आश्रित उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

19 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago