एडीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अभय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि जनपद के मुख्य चौराहों पर यातायात के समुचित व्यवस्था हेतु ट्रैफिक लाईट की व्यवस्था करायी जाय तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से सम्बंधित संकेतको भी स्पष्ट रूप से दर्शाया जाए।

उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक ब्लैक स्पॉट पर टेबल टॉप रम्बल स्ट्रिप बनाया जाय एवं सीट बेल्ट व हेलमेट का पालन करने हेतु प्रचार-प्रसार किया जाय तथा सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग न करने वालों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही भी की जाय।

उन्होंने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि खलीलाबाद शहर के मेन मार्केट में दुकानदारों द्वारा अवैध तरीके से दुकाने लगा कर अतिक्रमण किया जा रहा जिसे अभियान चला कर सड़क के किनारे दुकाने लगाने वाले को कड़ी चेतावनी देते हुए अतिक्रमण हटाया जाए ताकि अवागमन की सुविधा निरन्तर सुचार रूप से चलती रहें। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों/ब्लैक स्पॉट का चयन करते हुए सुधारात्मक कार्यवाही कराई जाए। सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सडक सुरक्षा मानको के प्रति लोगो को विभिन्न माध्यमों से जागरूक एवं प्रशिक्षित किया जाए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर रमेश चन्द्र, उप जिलाधिकारी धनघटा डा0 रवीन्द्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षण मनमोहन शर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डा० आन्जनेय सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद विनय कुमार मिश्र, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

3 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

4 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

4 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago