जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, गोल्डेन आवर में घायलों की मदद पर ₹25 हजार का इनाम

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति व विद्यालय यान परिवहन समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा की गई, जिसमें जनवरी-जून 2025 में कुल 397 लोगों की मौत दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में वृद्धि दर्शाती है।

बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के तहत यह निर्णय लिया गया कि कोई भी व्यक्ति यदि सड़क दुर्घटना के समय घायल को गोल्डेन आवर में अस्पताल पहुंचाता है, तो उसे ₹25,000 का पुरस्कार दिया जाएगा। उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी और पुलिस द्वारा कोई पूछताछ नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच को एक सप्ताह में पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। अनुपालन न करने पर वाहनों को सीज करने और प्रबंधकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई।

आगरा में बढ़ती दुर्घटनाओं के मद्देनज़र एनएच-19 के चौड़ीकरण और एमजी रोड-2 पर एलीवेटेड रोड निर्माण हेतु सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।

साथ ही, ट्रैफिक सुधार हेतु टोल प्लाजा पर ट्रकों की अवैध पार्किंग, स्कूल ड्राइवरों का पुलिस सत्यापन, अनुचित रूप से व्यवसायिक गतिविधि चला रहे ट्रैक्टर-ट्रालियों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बैठक में एडीएम (प्रोटोकॉल) प्रशांत तिवारी, एआरटीओ आलोक अग्रवाल, आरएम रोडवेज बीपी अग्रवाल, बीएसए जितेंद्र गौड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व स्कूल प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मधुबन में एक नया थाना और तीन पुलिस चौकी बनाने की कवायद तेज

भूमी आवंटन की प्रकिया ने पकड़ी गति, सीओ अंजनी कुमार पाण्डेय की पहल से जगी…

48 minutes ago

तहसील सिकंदरपुर में आयकर विभाग का छापा, 40 लाख से अधिक की 35 रजिस्ट्रियों के कागजात जब्त

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर तहसील में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आयकर…

1 hour ago

सब इंस्पेक्टर परीक्षा को लेकर घोसी सर्किल के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबं

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से…

1 hour ago

डीएम-एसपी ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के दिए कड़े निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा– 2026 को सकुशल, पारदर्शी और निष्पक्ष…

2 hours ago

ब्राह्मण महासभा ने कथा वाचक कृष्णचंद्र उपाध्याय को किया सम्मानित

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शुक्रवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष जय नारायण त्रिपाठी प्रिंस…

2 hours ago

मारपीट मे एक पक्ष से दो और दूसरे पक्ष से एक घायल

अभियोग पंजीकृत बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शुक्रवार की रात ठेला हटाने को लेकर दो पड़ोसी की आपस…

2 hours ago