न्याय न मिलने से प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष की हत्या

खुखुन्दू/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
प्रदेश सरकार की तरफ से अपराध एवं अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अनेक उपाय किए जा रहे हैं, लेकिन देवरिया जनपद में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है ताजा मामला देवरिया जनपद के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसिया मिश्र का है जहां पर बीते रात ग्राम प्रधान व प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा की पिकप से कुचल कर हत्या कर दिया गया।संपर्क सूत्रों का कहना है कि मिश्रा ने अपने बचाव के लिए अनेक बार प्रभारी निरीक्षक खुखुन्दू को फोन कर अपनी हत्या होने की आशंका जताया, लेकिन आरोप है कि थाना प्रभारी निरीक्षक खुखुन्दू ने उनका फोन नहीं उठाया जिसके कारण बीती रात पिकअप से रौंदकर उनकी हत्या कर दिया गया।जिसको लेकर राष्ट्रीय पंचायती राज्य के प्रधानों में रोष व्याप्त है।राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ जनार्दन कुशवाहा ने बताया कि यदि 3 दिनों के अंदर अशोक मिश्रा के हत्या आरोपीयो की गिरफ्तारी नहीं होती है तो हम सभी लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। डाक्टर राम मनोहर मणी त्रिपाठी, ने घटना पर गहरा शोक जताया है, उन्होंने कहा कि यदि हत्या आरोपीयो की गिरफ्तारी नहीं होती है तो हम चुप नहीं बैठेंगे। हत्या आरोपीयो के गिरफ्तारी के लिए विनीत उपाध्याय, सदानंद कुशवाहा, पारूल यादव, ऋषि नाथ मिश्रा, राजेश यादव, राम अशीष यादव पद्माकर मिश्रा के साथ जनपद के संकड़ों प्रधान उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पीडीए के साथ भेदभाव कर रही भाजपा – रणवीर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सपा कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को दीवानी कचहरी रोड स्थित सपा के…

9 hours ago

राम को मर्यादा पुरुषोत्तम बनाने के लिए कैकेयी ने दिया था ममतत्व का बलिदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l क्षेत्र के अजयपुरा गांव में श्रीरुद्र शतचंडी महायज्ञ चल रहा है। इसमें…

9 hours ago

ओलंपियाड में माउंट वैली एकेडमी के बच्चों का दबदबा, टॉपर्स सम्मानित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। हिंदुस्तान ओलंपियाड न केवल स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए एक…

9 hours ago

जनगणना-2027: फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का दूसरा दिन सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 से संबंधित फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण…

10 hours ago

लोकसंग्रह पर आधारित पुस्तकों का गोरखपुर विश्वविद्यालय में विमोचन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने राजनीति…

10 hours ago

संस्कृत और पालि भाषा भारतीय ज्ञान परंपरा की आधारशिला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर तथा संस्कृत एवं प्राकृत भाषा विभाग, गोरखपुर…

10 hours ago