समाजवादी डेलिगेशन स्वागत करने पहुंचे भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सपा नेता जवाहर यादव के घर पहुंचा समाजवादी डेलिगेशन स्वागत करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिनेश यादव सपा डलीगेशन का स्वागत किया खबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर से जहां बीते कई दिनों से जवाहर यादव चर्चा का विषय बने हुए हैं कई करोड़ रूपए की संपत्ति को प्रशासन ने कुर्क किया है गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है जब इसकी जानकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हुई समाजवादी पार्टी का एलिवेशन जवाहर यादव के घर भेजा जिस का स्वागत करने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व जिलाध्यक्ष के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव मौजूद रहेl

गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के नेता जवाहर यादव और उसके परिवार के ऊपर गोरखपुर पुलिस द्वारा गैंगस्टर की कार्रवाई किए जाने और जवाहर की 450 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क किए जाने को लेकर आज समाजवादी पार्टी का डेलिगेशन इस परिवार से मिलने पहुंचा। इस डेलिगेशन में समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक ओमप्रकाश सिंह, राममूर्ति वर्मा सहित पार्टी के कई बड़े पदाधिकारी शामिल रहे। जवाहर यादव के परिजनों से इस डेलिगेशन ने 1 घंटे तक बात की और इस परिवार के ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया। मीडिया से बात करते हुए पूर्व मन्त्री ओमप्रकाश सिंह और राममूर्ति वर्मा ने कहा कि जो भी पुलिसिया कार्यवाई जवाहर यादव के परिवार के साथ की जा रही है वह पूरी तरह से चुनावी रंजिशवश सरकार कर रही है। जवाहर यादव के परिवार के ऊपर कोई मुकदमा मारपीट का भी दर्ज नहीं है ऐसे में उन्हें एक झूठे मामले में फंसाकर गैंगस्टर बना दिया गया है।

समाजवादी पार्टी के डेलीकेशन ने आज परिवार से बात की है और यह सारी रिपोर्ट अब अपने मुखिया अखिलेश यादव तक पहुंचाएंगे। इनका कहना है कि समाजवादी पार्टी जवाहर यादव के परिवार के ऊपर हुए अत्याचार को लेकर पूरी तरह से इनके साथ है और उनकी लड़ाई लड़ेगी। वही गैंगस्टर की कार्रवाई में निरुद्ध जवाहर यादव के बेटे दुर्गेश यादव का कहना है कि उनकी संपत्ति का भी आकलन पुलिस ने बिना किसी आधार के किया है और जो 450 करोड़ की संपत्ति उनकी बताई जा रही है ऐसी कोई भी संपत्ति उनके नाम नहीं है। उन्हें और उनके परिवार को ब्लाक प्रमुख के चुनाव में बीजेपी का विरोध करने की वजह से टॉर्चर किया जा रहा है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित सुबह का संदेश, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…

38 minutes ago

मऊ में ‘बड़े भाई साहब’ का भव्य मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…

2 hours ago

व्रत में मिठास का खास स्वाद, घर पर बनाएं साबूदाना क्रिस्टल जलेबी रंजना की रसोई |

शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…

2 hours ago

दुर्गा पूजा 2026: बंगाली साड़ी के साथ पहनें 9 ट्रेंडी ज्वेलरी, पारंपरिक लुक में लगेंगे चार चांद

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…

2 hours ago

Samsung Galaxy F70 5G: 50MP कैमरा, sAMOLED डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी से लैस नया फोन, 18 अक्टूबर को लॉन्च की तैयारी!

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक नया धमाका करने की…

2 hours ago

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान

17 अक्टूबर का राशिफल: सूर्य का तुला राशि में गोचर बदलेगा इन 12 राशियों का…

2 hours ago