जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) ।  बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग देवरिया के तत्वावधान में मंगलवार को विकास भवन स्थित गाॅधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में लर्निंग लैब, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, हाट कुक्ड योजना, आन्तरिक एवं वाह्य विधुतीकरण, पोषण ट्रैकर, निपुन लक्ष्य, सैम मैम बच्चों के प्रबन्धन आदि के प्रगति के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी।
आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माण में अवगत कराया गया कि 07 आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कार्य प्रारम्भ नही किया गया है। उक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण हेतु सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को पत्र निर्गत करने हुए आदेश निर्गत करने हेतु निर्देश दिया गया। बाल विकास परियोजना, सलेमपुर व लार में मनरेगा के अन्तर्गत टी0एस0 की कार्यवाही हेतु खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया। बाल विकास परियोजना भागलपुर में आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माण की खराब प्रगति के दृष्टिगत बाल विकास परियोजना अधिकारी भागलपुर को खण्ड विकास अधिकारी भागलपुर से समन्वय कर निर्माण की प्रगति कराने के निर्देश दिये गये।
हाॅट कुक्ड योजना के अन्तर्गत अवगत कराया गया कि समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों का हाट कुक्ड फूड निधि खाता संचालित कराया जा चुका है।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि 03 नवंबर 2023 तक सर्वे सम्बन्धी कार्य पूर्ण कराते हुए बेसिक शिक्षा एवं पंचायती राज के कन्र्वजेन्स से हाट कुक्ड फूड योजना हेतु तैयारी का कार्य पूर्ण करा लिया जाये।
बाल पिटारा पर 03 से 06 वर्ष के पंजीकृत 101846 बच्चों के सापेक्ष मात्र 80878 बच्चों का त्रैमासिक मुल्यांकन किया गया था, शेष बचे समस्त पंजीकृत बच्चों का त्रैमासिक मूल्यांकन का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कराने हेतु 10 दिन का समय दिया गया।

        लर्निंग लैब के अन्तर्गत प्रत्येक विकास खण्ड में 01-01 आंगनबाड़ी केन्द्रों को निर्धारित 18 मानको पर संतृप्त कराने हेतु कार्यवाही की जा रही है। समीक्षा में सवरेजी-भटनी, सोहनपुर-बनकटा एवं रेवली-भागलपुर की प्रगति संतोषजनक नही पायी गयी उक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों के सचिवों को निर्देशित किया गया कि अवशेष कार्य 02 दिवस के अन्दर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
    बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता आरईडी, आरबीएसके के सदस्य, यूनिसेफ के मण्डल प्रभारी, यूपीटीएसयू प्रभारी एवं समस्त मुख्य सेविका उपस्थित थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

होली-ईद से पहले देवरिया में एकता का संदेश, जिला एकीकरण समिति की अहम बैठक

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

30 minutes ago

उच्च न्यायालय के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, देवरिया बीएसए निलंबित

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में चर्चित कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण के बाद प्रशासनिक…

36 minutes ago

अनियमित अभिकर्ताओं पर शिकंजा, जिला बचत कार्यालय मऊ में जांच प्रक्रिया सख्त

मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में जिला बचत कार्यालय से जुड़े अभिकर्ताओं के कार्यों को लेकर…

44 minutes ago

कुशीनगर में बंद मिल को चालू कराने की कवायद तेज, किसानों ने दिखाई सकारात्मक पहल

कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में वर्षों से बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल को दोबारा…

47 minutes ago

देवरिया में त्योहारों से पहले हाई अलर्ट, प्रशासन और पुलिस ने बनाई संयुक्त रणनीति

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)आगामी पर्वों को सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य…

54 minutes ago

डीएम का औचक निरीक्षण: भोजन चखा, व्यवस्थाएं परखी, छात्राओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर सख्त निर्देश

सर्वोदय विद्यालय में किचन गार्डेन, सीसीटीवी व सीसी सड़क के निर्देश —स्टेडियम में खिलाड़ियों को…

58 minutes ago