मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न

आंगनवाड़ी भवन निर्माण में देरी पर कार्यदाई संस्था को लगाई फटकार

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में पोषण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने जानकारी दी कि आर.ई.डी. की कार्यदाई संस्था द्वारा वर्ष 2023-24 में 129 आंगनवाड़ी केंद्र भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाना था, जो अब तक पूर्ण नहीं हो पाया है। वहीं वर्ष 2024-25 में प्रस्तावित 50 आंगनवाड़ी केंद्र भवनों में से मात्र 06 का ही निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है।
इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदाई संस्था को कड़े निर्देश दिए कि निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए, अन्यथा अगली बैठक में कठोर कार्रवाई करते हुए शासन को पत्र प्रेषित किया जाएगा।बैठक में कुपोषित बच्चों के लिए संचालित पोषण पुनर्वास केंद्रों (एनआरसी) की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि एनआरसी में भर्ती बच्चों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाती है तथा उनके स्वास्थ्य में सुधार हेतु नियमित निगरानी की जाती है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि भर्ती कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण हुआ हो।एनआरसी में भर्ती बच्चों को पौष्टिक आहार एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। उन्होंने बताया कि अब मध्यम कुपोषित बच्चों को भी एनआरसी में भर्ती किया जा रहा है, जिससे उन्हें समय पर चिकित्सा, पोषण और समुचित देखरेख मिल सके।बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुशील कुमार, जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता, समस्त खंड विकास अधिकारी एवं सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अफवाह से बना ईंधन संकट, प्रशासन की सक्रियता से हालात हुए सामान्य

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…

8 minutes ago

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…

8 hours ago

रामनवमी पर बरहज में अखण्ड कीर्तन और भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर नगरपालिका बरहज के पटेल नगर…

8 hours ago

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, NCR को मिलेगी बड़ी कनेक्टिविटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले…

13 hours ago

IPL 2026: RCB vs SRH पहला मैच आज, जानें प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग

IPL 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच…

13 hours ago

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह का धमाका, साउथ फिल्मों को छोड़ा पीछे

Dhurandhar 2 Box Office: 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर…

14 hours ago