पेंशन दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनी सेवानिवृत्त कार्मिकों की समस्याएं

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।  जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशन दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
जिलाधिकारी ने समस्त सेवानिवृत्त कार्मिकों की समस्याओं को सुना और उसके निराकरण के संबन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जीवित प्रमाणपत्र जमा करने में किसी को असुविधा नहीं होनी चाहिए। अब डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की भी सुविधा उपलब्ध है। सभी कार्यालयाध्यक्ष सेवानिवृत्त राजकीय कर्मिकों एवं उनके आश्रितों का चिकित्सा प्रतिपूर्ति नियमानुसार समय से पास करें और सेवानिवृत्त कार्मिकों को कैशलेस हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराये जिससे वे बिना किसी समस्या के गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा प्राप्त कर सके। बैठक में पेंशनर्स के विभिन्न विभागों से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया। इस दौरान उपस्थित पेंशनर्स द्वारा पेंशन संबंधित निजी समस्याएं भी सभी के समक्ष रखी, जिन को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित किए जाने एवं पेंशनर को उनके लाभ शीघ्र दिलाए जाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय, वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पेंशनर्स आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कानपुर में शादी के बाद किडनी के लिए दबाव, पत्नी से 30 लाख की मांग; FIR दर्ज

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

50 minutes ago

तीन दिवसीय एयरोमॉडलिंग वर्कशॉप का आयोजन, कुलपति ने की सराहना

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 6 से 8 अप्रैल 2026 तक…

56 minutes ago

ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की तबीयत पर सस्पेंस, बेहोशी की खबरों से हलचल

तेहरान/मिडिल ईस्ट (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम…

1 hour ago

ट्रंप की धमकी पर ईरान का बड़ा दांव, परमाणु ठिकानों के चारों ओर मानव ढाल

ईरान में बढ़ा तनाव: अमेरिकी चेतावनी के बीच युवाओं की ‘मानव श्रृंखला’ से जवाब, दुनिया…

4 hours ago

बाढ़ राहत में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़: तहसील से तंत्र तक हिल गया सिस्टम

भ्रष्टाचार कोविड महामारी या कैंसर से भी अधिक खतरनाक बीमारी है, क्योंकि यह धीरे-धीरे पूरे…

16 hours ago

भागवत कथा में शुकदेव-परीक्षित संवाद और भक्ति का महत्व बताया गया

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर स्टैंड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन…

16 hours ago