जिलाधिकारी ने किया गेहूँ क्रय केंद्र का निरीक्षण

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने शनिवार को रबी फसल वर्ष 2023-24 के तहत प्रदेश सरकार की न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनांतर्गत जनपद में गेहूं खरीद के प्रथम दिन रुद्रपुर के परसा जंगल स्थित खाद एवं रसद विभाग के गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया।
उक्त केंद्र पर जिलाधिकारी ने इलेक्ट्रॉनिक काँटे, नमी मापक यंत्र, छलना आदि की उपलब्धता के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारी को सभी आवश्यक अभिलेख नियमित रूप से अद्यतन करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने क्रय केंद्र पर पेयजल उपलब्धता और किसानों के लिए बैठने की व्यवस्था भी देखी। निरीक्षण के समय तक क्रय केंद्रों पर कोई भी किसान गेहूं विक्रय करने हेतु नहीं पहुंचा था। उन्होंने बताया कि जनपद में अभी गेहूँ की फसल पककर तैयार नहीं हुई है। लेकिन, इस दौरान यदि कोई भी पंजीकृत किसान अपनी फसल बेचना चाहे तो क्रय की तैयारी पूरी है। जनपद में कुल 72 गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ पंजीकृत किसान अपनी पैदावार बेच सकते हैं। प्रदेश सरकार ने 2125 रुपये प्रति कुंतल गेहूं का मूल्य निर्धारित किया है, जो समयबद्ध तरीके से डीबीटी के जरिये किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। डिप्टी आरएमओ बीसी गौतम एमआई अशोक कुमार सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

59 minutes ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

19 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

23 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago