
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा अंतर्राज्यीय व अंतरराष्ट्रीय मार्ग, पर प्रदेश के सीमा के बहुद्देश्यीय हब बनाये जाने की योजना, के तहत स्थल रजवटिया (तमकुहीराज) का गुरुवार को निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने आसपास की जगह के बारे में जानकारी ली। बिहार सीमा से उक्त स्थल की दूरी के बारे में जाना । आसपास की आबादी व पोखर तथा आसपास की ड्रेन, की स्थिति के बारे में भी समझा। इस संदर्भ में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी तथा उप जिलाधिकारी तमकुहीराज, व्यास नारायण ने जिलाधिकारी को आवश्यक जानकारी दी।
विदित हो के अंतर्राज्यीय सीमा पर बहुद्देशीय हब, बनाये जाने की योजना से जनपद कुशीनगर आच्छादित है। इस संदर्भ में संभावित चयनित स्थल रजवटिया, में विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तावित कार्यों की अभी हाल ही में तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा भी की गई थी।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कसया, कल्पना जायसवाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, मृत्युंजय कुमार व सभी संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
More Stories
बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर
छह बोतलबंद पानी इकाइयों पर कार्रवाई, तीन ब्रांड असुरक्षित पाए गए
संकल्प दिवस: राष्ट्रीय अस्मिता और अखंडता का प्रश्न