जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने विधि विधान से पूजा कर धान क्रय का किया शुभारंभ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने रुद्रपुर के परसा जंगल स्थित केन्द्र में धान क्रय का शुभारंभ किया। उक्त धान क्रय केंद्र पर खरीद वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान बिक्री हेतु आये प्रथम किसान कोइलगढ़हा निवासी उमाशंकर मल्ल का स्वागत जिलाधिकारी ने माला पहनाकर किया। जिलाधिकारी ने तौल प्रारंभ होने से पहले पूरे विधि विधान से पूजा भी की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में धान की कटाई शुरू हो चुकी है। जनपद में डेढ़ लाख मीट्रिक टन धान खरीदने के लिए 136 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष सामान्य प्रजाति के धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रुपये निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जिसका नंबर 9454887185 है। इसके अतिरिक्त टॉल फ्री नंबर 18001800150 पर संपर्क कर किसान धान क्रय से जुड़ी किसी भी समस्या के संबन्ध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने किसानों से संवाद कर क्रय केंद्र पर मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होने केंद्र पर क्रय संबंधी समस्त अभिलेख, टोकन रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि धान क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है।इसके साथ ही जब किसान धान क्रय केंद्र पर आए तो अपना आधार, ऑनलाइन पंजीकरण संख्या, बैंक खाता संख्या व खतौनी अवश्य लाएं। इसके अतिरिक्त जिस मोबाइल नंबर से पंजीकरण कराया है, उसका होना भी आवश्यक है। इससे किसानों को अपना धान बिना किसी असुविधा के बेचने में सहूलियत होगी। उन्होंने धान क्रय केन्द्र पर आये हुए किसानों से धान विक्रय आदि की जानकारी प्राप्त की और कहा कि आप सब को केन्द्र पर किसी भी प्रकार की असुविधा हो, तो तत्काल संज्ञान में लायें।
इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुलभ आनंद, क्रय केंद्र प्रभारी मार्केटिंग इंस्पेक्टर अशोक कुमार सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago