Saturday, November 1, 2025
Homeउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वार गुरुवार को जनपद के विभिन्न धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में उनके द्वारा सिसवा धोकरहा, कुड़वा दिलीप नगर तथा राजकीय धान केंद्र कसया का निरीक्षण किया गया।
सिसवा धोकरहा धान क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने कृषको की पंजीकरण रजिस्टर को चेक किया, बोरियों की उपलब्धता जानी, तथा धान की किस्म, गुणवत्ता, नमी मापक यंत्र आदि का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने पिछली बार कितने किसानों से धान क्रय किया गया था, इसकी सूची उपलब्ध करने को निर्देशित किया। साधन सहकारी समिति के सचिव को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि, धान क्रय के संबंध में कृषकों की बैठक की जाए तथा पारदर्शी पूर्ण तरीके से धान क्रय किया जाए। सचिव साधन सहकारी समिति को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि, धान क्रय खरीद की प्रतिशतता में सुधार नहीं होगा तो कार्यवाही के लिए तैयार रहें।
धान क्रय केंद्र कुड़वा दिलीप नगर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कृषक रजिस्टर को चेक किया, बोरो की उपलब्धता जानी, प्रतिदिन उठान और ढुलाई के बारे में जाना। सचिव और किसानों की बैठक हेतु उपायुक्त सहकारिता को निर्देशित किया।
ततपश्चात जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र कसया का निरीक्षण करते हुए, वहां भी रजिस्टर को चेक किया तथा उपस्थित किसानों से बातचीत की। जिलाधिकारी ने प्रातः समय से धान क्रय को शुरू किये जाने तथा धान को चावल मिल तक नियमित तौर पर भेजने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) देवीदयाल वर्मा, डिप्टी आरएमओ विनय प्रताप सिंह, उपायुक्त सहकारिता शिवजी यादव व अन्य सभी संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments