जिलाधिकारी ने किया धान क्रय केंद्र गडवार का निरीक्षण

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंगलवार को क्रय विक्रय सहकारी समिति, बलिया के धान क्रय केंद्र,गडवार का निरीक्षण किया और वहां अभी तक पंजीकृत किसानों की संख्या,धान में नमी का प्रतिशत आदि के बारे में जानकारी ली और एक किसान से बातचीत कर वहां संचालित व्यवस्था के बारे पूछा।
धान क्रय केंद्र के सचिव ने बताया कि अभी तक 180 किसानों का पंजीकरण और सत्यापन हो चुका है, और धान क्रय करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2024 तक है। 12 तारीख तक की खरीद का भुगतान हो गया है। प्रत्येक दिन क्रय किए गए धान का आंकड़ा ऑनलाइन दर्ज किया जाता है।इस पर जिलाधिकारी ने सचिव को माप तौल के लिए एक के बजाय दो कांटे लगाकर जल्द से जल्द धान की खरीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने डिप्टी एआरएमओ और एआर‌ओ को निर्देशित किया कि, क्रय किए गए धान को यहां से संबद्ध मिल मालिकों के पास भेजा जाए और अवशेष किसानों के धान की खरीद को पूरा कर उनका भुगतान सुनिश्चित किया जाए।मौके पर मशीन के द्वारा धान की नमी को चेक करवाया तो पाया कि धान में 14 प्रतिशत नमी है। उन्होंने एक किसान से धान के माप तौल तथा किसी अन्य शिकायत के बारे पूछा तो उसने बताया कि धान क्रय संबंधित सारी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही है, उसने किसी प्रकार की शिकायत से इंकार किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

कोरोना के बाद अब इबोला का डर, WHO अलर्ट से दुनिया में बढ़ी बेचैनी

इबोला का नया वैश्विक खतरा: कोरोना के बाद फिर दहशत की आहट, WHO अलर्ट के…

6 hours ago

जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम बना पूर्वांचल के सपनों का नया मंच

हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…

18 hours ago

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…

19 hours ago

एक साथ आठ देशों के मेडिकल विश्वविद्यालयों में मिला प्रवेश, रिशांग ने बढ़ाया गोरखपुर का मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पादरी बाजार क्षेत्र स्थित मानस विहार कॉलोनी के छात्र…

19 hours ago

बकरीद परंपरागत तरीके से मनाएं, नई परंपरा की न हो शुरुआत: डीएम

सोशल मीडिया पर भ्रामक फोटो-वीडियो डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: एसपी संत कबीर नगर…

19 hours ago

नदी में नहाते समय दो किशोर डूबे मचा कोहराम तलाश जारी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शुक्रवार को मोहन सेतु के पास सरयू नदी में नहाने गए तीन किशोरों…

21 hours ago