मुख्यमंत्री का जनपद आगमन 21 दिसंबर को, विकसित भारत संकल्प यात्रा होंगे शामिल

तैयारियों में जुटे पार्टी व प्रशासन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 दिसंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने जिले के बघौली ब्लॉक के करौदा गांव आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना पर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। जिलाधिकारी पूरे प्रशासनिक तंत्र के साथ गांव पहुंचकर व्यवस्था देखने के साथ ही हेलीपैड स्थल को चिन्हित किया।
ज्ञात हो कि केंद्र सरकार की ओर से पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा का चल रही है। जो हर गांव हर नगर जा रही है। यात्रा में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगें को दी जा रही है।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के बघौली ब्लॉक करौदा गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना पर प्रशासनिक तंत्र गांव में पहुंच कर गांव की मुख्य सड़क का निर्माण करना शुरू कर दिया है। साथ ही गांव में साफ-सफाई जारी है।
उधर मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों की डयूटी लगाई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक अधिकारी में गांव में कैम्प किए रहे। डीएम-एसपी ने चिन्हित हेलीपैड स्थल को देखा और अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिएl
मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
प्रातः 9.50 बजे करौदा में हेलिकॉप्टर से आगमन
प्रातः 10.00 बजे करौदा गांव में कार्यक्रम स्थल पर आगमन
प्रातः 10.00 बजे से 11.00 बजे तक विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शिरकत
पूर्वाह्न 11.05 बजे हेलीपैड से प्रस्थान

rkpnews@desk

Recent Posts

कोरोना के बाद अब इबोला का डर, WHO अलर्ट से दुनिया में बढ़ी बेचैनी

इबोला का नया वैश्विक खतरा: कोरोना के बाद फिर दहशत की आहट, WHO अलर्ट के…

7 hours ago

जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम बना पूर्वांचल के सपनों का नया मंच

हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…

19 hours ago

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…

20 hours ago

एक साथ आठ देशों के मेडिकल विश्वविद्यालयों में मिला प्रवेश, रिशांग ने बढ़ाया गोरखपुर का मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पादरी बाजार क्षेत्र स्थित मानस विहार कॉलोनी के छात्र…

20 hours ago

बकरीद परंपरागत तरीके से मनाएं, नई परंपरा की न हो शुरुआत: डीएम

सोशल मीडिया पर भ्रामक फोटो-वीडियो डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: एसपी संत कबीर नगर…

20 hours ago

नदी में नहाते समय दो किशोर डूबे मचा कोहराम तलाश जारी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शुक्रवार को मोहन सेतु के पास सरयू नदी में नहाने गए तीन किशोरों…

22 hours ago