जिलाधिकारी ने भैंसाडाबर में निराश्रित गौशाला स्थल किया निरीक्षण

मौके पर बिना योजना एवं बगैर एस्टीमेट के मनरेगा के तहत होता मिला कार्य

घटिया गुणवत्ता वाली सामग्री से होता मिला निर्माण कार्य

बीडीओ, पंचायत सेक्रेटरी तथा टेक्निकल असिस्टेंट से होगी रिकवरी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने पथरदेवा ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत भैंसाडाबर में निराश्रित गौ-आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई गंभीर खामियां मिली, जिस पर कार्रवाई करते हुए डीएम ने बीडीओ को चार्जशीट देने तथा बीडीओ, पंचायत सचिव एवं तकनीकी सहायक (टीए) से रिकवरी करने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी अपराह्न लगभग 1 बजे भैंसाडाबर पहुँचे। मौके पर चरी का निर्माण होता हुआ मिला। जिलाधिकारी ने जब परियोजना के संबन्ध में जानकारी मांगी तो उन्हें बीडीओ पथरदेवा अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कार्य मनरेगा के तहत किया जा रहा। इसके पश्चात डीएम ने एस्टिमेट, मस्टररोल आदि मांगा, जिस पर बीडीओ ने बताया कि योजना को अभी स्वीकृति नहीं मिली है, बिना एस्टिमेट के निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस पर डीएम ने गहरी नाराजगी जतायी और नियम विरुद्ध कार्य करने पर बीडीओ तथा पंचायत सचिव राहुल को कड़ी फटकार लगाई।

इसके पश्चात डीएम ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता जाँची। डीएम ने एक ईंट थोड़ी ऊंचाई से दीवार की ईंट के ऊपर गिराई तो दीवार में प्रयुक्त ईंट कई टुकड़ों में बिखर गई। उन्होंने ईंट की गुणवत्ता पर भी गहरी नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने कहा कि इसका उत्तरदायित्व तय करते हुए बीडीओ, पंचायत सेक्रेटरी तथा टीए के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी एवं उनसे रिकवरी भी की जाएगी। निरीक्षण के समय गौशाला में 27 गोवंश संरक्षित मिले। शीतलहर से बचाने के लिए तिरपाल का इंतजाम मिला।इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अरविंद कुमार वैश्य, नायब तहसीलदार धर्मवीर सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

किश्तवाड़ एनकाउंटर: जैश का सैफुल्लाह ग्रुप खत्म

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…

3 hours ago

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम: केंद्रीय बजट 2026 पर आगरा दक्षिण में व्यापक चर्चा

आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…

3 hours ago

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

7 hours ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

8 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

8 hours ago