बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद के सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने तहसील बांसडीह में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत लाभान्वित होने से संबंधित प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऑनलाइन आवेदन कराकर पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाय।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण/समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 98 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 05 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
समाधान दिवस में पेंशन, भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड बनाए जाने, विद्युत, अवैध कब्जा हटाए जाने, पेंशन तथा सड़क बनाए जाने आदि से सम्बन्धित मामले आए, जिसमें संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी तथा मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ विद्यापति द्विवेदी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। गुडंबा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपने मंगेतर…
देवरिया पुलिस मुठभेड़: गौ तस्करी करते तीन शातिर गिरफ्तार, एक घायल, पिकअप वाहन व अवैध…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। घुघली कस्बे के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से संचालित हो…
WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 सिर्फ क्रिकेट का टूर्नामेंट नहीं रहा, बल्कि यह पैसों,…
यूपी में थाने से वसूली की साजिश: डीजीपी के नाम से फर्जी मेल भेजकर डराने…
वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक…