जनपद स्तरीय कार्यशाला का विकास खण्ड-बैतालपुर में किया गया आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) प्राथमिक विद्यालय, रूच्चापार, विकास खण्ड-बैतालपुर में जनपद स्तरीय कार्यशाला का बुधवार को आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में महिला कल्याण संस्थान, देवरिया द्वारा प्राथमिक विद्यालय, रूच्चापार में पंजीकृत 109 छात्रों के सापेक्ष उपस्थित 103 छात्रों/छात्राओं को स्कूल बैग का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि इस विद्यालय मे पूर्व की स्थिति से वर्तमान में यहां की सुविधाओं में काफी बदलाव हुआ है। कार्यशाला में एन0आर0एल0एम0 योजनान्तर्गत कुल 32 बी०सी० सखियों को साड़ियों का वितरण किया गया तथा बी०सी० सखी के कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी और अपेक्षा की गयी कि वह इस क्षेत्र में अच्छा कार्य करें जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ हो सके ताकि वह अपने परिवार एवं बच्चों का देखभाल अच्छी तरह से कर सकें।
उक्त कार्याशाला में उपायुक्त, श्रम / स्वतः रोजगार, देवरिया, खण्ड विकास अधिकारी, बैतालपुर, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बैतालपुर एवं अन्य ग्रामवासीगण उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

5 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

5 hours ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

5 hours ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

5 hours ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

6 hours ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

6 hours ago