जनपद स्तरीय सप्ताहिक हाट बाजार का हुआ आयोजन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत जनपद में गठित स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के उत्पादों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार एवं विक्रय हेतु मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की प्रेरणा से जनपद स्तरीय सप्ताहिक हाट बाजार का आयोजन विकास भवन परिसर में किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा इस सप्ताहिक हाट बाजार कार्यक्रम का अवलोकन किया गया एवं कुछ उपयोगी वस्तुओं की खरीददारी की गयी एवं प्रतिभागी स्वयं सहायता समूह सदस्यों का उत्साहवर्धन किया गया। इस सप्ताहिक हाट बाजार कार्यक्रम में 10 स्वयं सहायता समूह सदस्यों के द्वारा निर्मित उत्पादों को आम जनमानस के बीच विक्रय किया गया।
इस “हाट-बाजार” में विकास भवन परिवार के कार्मिकों के साथ ही साथ जनपद के विभिन्न विकास खण्ड के आगन्तुकों के द्वारा स्वयं सहायता समूह सदस्यों के द्वारा निर्मित उत्पादों की खरीद की गयी। इस “हाट-बाजार में आज सजावटी सामग्री, पूजा वस्त्र विभिन्न प्रकार के आचार, मुरब्बा, सिरका, नमकीन, चिप्स, पापड़, सत्तू, बेसन, आर्टिफिशियल ज्वैलरी विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री यथा मोनोस, पकौड़ी, बरगर आदि का विक्रय हुआ। आज के इस सप्ताहिक हाट बाजार कार्यक्रम में लगभग रू 6830 का विक्रय हुआ है।

rkpshomnath

Recent Posts

एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने बढ़ाया हौसला

गुगल नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन…

7 hours ago

वलीमा से पहले घर में पसरा मातम, 11 हजार वोल्ट की चपेट में आए दूल्हे के भाई समेत तीन

मऊ में शादी की खुशियां मातम में बदली महमूद मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश…

7 hours ago

रांची में T20 मुकाबले का टिकट रेट जारी, 400 से 6,000 रुपये तक बढ़े दाम; ऑनलाइन बुकिंग का इंतजार

रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 का रोमांच, टिकटों की कीमत ने बढ़ाई धड़कन; ₹1,600 से ₹18,000…

8 hours ago

वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आईं तीन महिलाएं, एक की मौत; 15 बकरियों की भी गई जान

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक रेल…

8 hours ago

स्टेट हाईवे-91 पर अपहरण से सनसनी, चार राउंड फायरिंग की सूचना; युवक की तलाश में जुटी पुलिस

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, विरोध करने पर फायरिंग की सूचना; पुलिस ने 5…

8 hours ago