बरवाराजापाकड़ में होगी जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता व फूलों की होली

शिवाघाट में नदी पूजन, आरती व भजन संध्या का होगा आयोजन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में एक दिसंबर तक आयोजित होने वाले कुशीनगर महोत्सव का शुभारंभ आगामी गुरुवार को होगा। प्रथम दिन तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ व सेवरही के शिवाघाट में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस आशय की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि 23 नवंबर को दिन में 11 बजे से बहुरिया टोला हनुमान सरोवर में तैराकी प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसी दिन शाम को सात बजे से सरोवर तट पर स्थित राम जानकी शिवमंदिर परिसर में, सांस्कृतिक कार्यक्रम व बरसाने की होली का आयोजन होगा। जबकि सेवरही के शिवाघाट में सायं पांच बजे से सात बजे तक शिवाघाट में नदी पूजन, आरती व भजन संध्या भी आयोजित होगी। कहा कि तैयारियां पूरी हो चुकी हैं,महोत्सव का समापन मिनट क्लब कसया मे सांस्कृतिक संध्या से होगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

2026 विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…

6 minutes ago

गोरखपुर में “विशाल भारत का भूगोल” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 300 से अधिक शोध प्रस्तुत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…

49 minutes ago

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

9 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

11 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 12 केंद्रों पर दो…

11 hours ago

नौतनवां में श्री सतगुरु देव महाराज के मूर्ति स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

भक्तों ने पूरे नगर में किया भ्रमण, सत्संग व प्रवचन से श्रद्धालुओं को मिला आध्यात्मिक…

11 hours ago