बाढ की तैयारियों से संबंधित जिला स्तरीय स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक सम्पन्न

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाढ की तैयारियों से संबंधित जिला स्तरीय स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। उन्होने बैठक में जनप्रतिनिधियों तथा ग्राम प्रधानों से बाढ कटान संबंधी जानकारी लिया। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बाढ से होने वाली कटान की रोकथाम के लिए समस्त तैयारिया 15 जुलाई से पहले पूर्ण कर लिया जाय और आपातकाल के लिए टी.सी. बैग, नायलॉन, क्रेट एवं बल्ली, पत्थर आदि की व्यवस्था समय से कर ली जाय।
उन्होने चिकित्सा विभाग, पशुधन, कृषि, जिलापूर्ति, पंचायतीराज, विद्युत, पीडब्ल्यूडी, जलनिगम, नगरपालिका एवं नगरपंचायत को निर्देशित किया है कि बाढ संबंधी कार्ययोजना तैयार करके उपलब्ध करा दें, बाढ चौकीयो पर सरकारी कर्मचारीयो की तैनाती कर दें तथा समय से सामान की उपलब्धता के लिए टेण्डर आदि की प्रक्रिया पूरी कर लें।
उन्होने कहा कि बाढ से प्रभावित क्षेत्र के समीप गॉव में रहने वाले परिवारों को सेफ जोन में रखा जाय, जिससे जनधन की हानी ना होने पाये। उन्होने तहसील स्तर पर आपदा केन्द्र बनाये जाने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया। बाढ से प्रभावित क्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत बनाये जाने वाले आवास को सुरक्षित स्थान पर बनाया जाय। उन्होने ट्रक, ट्रैक्टर एवं नाव की पहले से व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।
उन्होने निर्देश दिया कि बाढ के दौरान नदियों के जलस्तर बढने से उत्पन्न स्थिति के बारे में निकटवर्ती गॉव में तहसील के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय तथा कंट्रोल रूम सक्रिय किया जाय। बैठक का संचालन अधिशासी अभियन्ता बाढ खण्ड दिनेश कुमार सिंह ने किया। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक दूधराम, सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, एसडीएम सदर विनोद कुमार पाण्डेय, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, जगदीश शुक्ला एवं जनप्रतिनिधिगण तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।
इसके पूर्व जिलाधिकारी प्रियंका निंरजन ने विकास खण्ड दुबौलिया के कटरिया चॉदपुर में चल रहे बाढ से बचाव कार्य का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

आगरा में विकास कार्यों की होगी परत-दर-परत जांच, अधिकारियों को समयबद्ध रिपोर्ट का निर्देश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की…

14 minutes ago

बच्चों के विवाद में मारपीट, युवक समेत तीन घायल

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र के बढ़ौना हर्दो चौराहे पर बच्चों के आपसी झगड़े…

39 minutes ago

रेट आवेदन प्रक्रिया पूरी, त्रुटि सुधार आज तक होगा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश हेतु आयोजित शोध पात्रता परीक्षा…

1 hour ago

3 मार्च 2026 को चंद्रग्रहण, 4 मार्च को पूरे भारत में मनाई जाएगी होली

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l आगामी 3 मार्च 2026, मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन खग्रास…

1 hour ago

अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी पिंक बस, दो युवक गंभीर घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बुधा…

2 hours ago

होली से पहले देवरिया के स्वास्थ्य केंद्रों पर अलर्ट, सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन…

2 hours ago