उत्तर प्रदेश दिवस 2024 के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं जारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया है कि उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में ‘उत्तर प्रदेश दिवस 2024‘ के अवसर पर दिनांक 25 जनवरी 2024 को खो-खो, वालीबाल बालक वर्ग जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारम्भ एवं पुरस्कार वितरण वैभव कुमार मुख्य कोषाधिकारी द्वारा किया गया। उप क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने अतिथि को बैच एवं बुके देकर स्वागत किया उसके उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा वालीबाल एवं खो-खो के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया।
उत्तर प्रदेश दिवस 2024 के उपलक्ष्य में दिनांक 25 जनवरी 2024 को खो-खो बालक वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमे 06 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसका परिणाम इस प्रकार है।
J उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का पहला सेमी फाइनल मैच गुलरिया बनाम बाबा बासुदेव दास इण्टर कालेज अलीनगर के मध्य खेला गया जिसमें 17-0 से बाबा बासुदेव दास इण्टर कालेज अलीनगर विजय प्राप्त किया। प्रतियोगिता का दूसरा सेमी फाइनल मैच प्रा0वि0 उतरावल बघौली बनाम संविलियन विद्यालय चौरी के मध्य खेला गया। जिसमें 15-08 से प्रा0वि0 उतरावल बघौली विजय प्राप्त किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैचा प्रा0वि0 उतरावल बघौली बनाम बाबा बासुदेव दास इण्टर कालेज अलीनगर के मध्य खेला गया। जिसमें 08-02 से बाबा बासुदेव दास इण्टर कालेज अलीनगर विजय प्राप्त किया।
उत्तर प्रदेश दिवस 2024‘ के उपलक्ष्य में दिनांक 25 जनवरी 2024 को वालीबाल बालक वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमे 08 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसका परिणाम निम्नलिखित है। प्रतियोगिता का पहला सेमी फाइनल मैचा अमरडोभा बनाम तनवीरगंज के मध्य खेला गया। जिसमें 25-18, 17-25, 25-20 से अमरडोभा विजय प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का दूसरा सेमी फाइनल मैचा मगहर बनाम धनघटा के मध्य खेला गया। जिसमें 25-21, 21-25, 18-25 से धनघटा विजय प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच धनघटा बनाम अमरडोभा के मध्य खेला गया। मैच बहुत ही रोमांचक रहा। जिसमें 25-21, 21-25, 22-25 से अमरडोभा विजय प्राप्त किया।
इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रमेश प्रसाद, जिला फुटबाल संघ के सचिव बी0के0 विश्वास, जिला वालीबाल संघ के सचिव चन्द्रबली यादव व स्टेडियम के समस्त कर्मचारी एवं खेल प्रेमी मौजूद थे। जनपद के 08 टीमों ने वालीबाल एवं खो-खो में 06 टीमों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसी प्रकार खो-खो प्रतियोगिता को सफलतापूर्ण सम्पन्न कराने में सुदेश्वर, श्री रमेश, कमलेश यादव, राहुल, विमलेश ध्रुव, योगेन्द्र यादव दिपक, अनुज कुमार आदि ने निर्णायक की भूमिका निभायी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Ballia News: सिकंदरपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली, नामांकन के लिए किया गया जागरूक

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक बच्चों का…

11 minutes ago

सहायक दयाबाबू व वरिष्ठ सहायक मुन्ना बाबू के ट्रांसफर पर लगी रोक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में कार्यरत सहायक दयाबाबू एवं वरिष्ठ सहायक मुन्ना…

12 minutes ago

Entrepreneurship Program: बिछुआ कॉलेज में उद्यमिता कार्यक्रम, छात्रों को मिली नई दिशा

बिछुआ/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में विद्यार्थियों को स्वरोजगार और व्यवसाय की…

16 minutes ago

Gorakhpur Workshop: फोटोग्राफी से संस्कृति समझने की पहल, 1 मई से राष्ट्रीय कार्यशाला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय द्वारा फोटोग्राफी के माध्यम से संस्कृति, इतिहास और…

21 minutes ago

Atal Residential School: गोरखपुर में अभिनव का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली विकासखंड के रामपुर बलडीहा निवासी अभिनव कुमार गुप्ता…

27 minutes ago

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल महंगा, प्रीमियम पेट्रोल 11 रुपये तक बढ़ा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार…

6 hours ago