जिला स्तरीय श्रम बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर( राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार की अध्यक्षत में जिला स्तरीय श्रम बन्धु समिति की बैठक गत दिवस कलेक्ट्रेट सभागार आयोजित हुई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी को सम्बन्धित बिन्दु संख्या 01 के संबंध में श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिक पंजीयन की व्यवस्था एवं प्रति वर्ष नवीनीकरण एवं निर्माण कार्यस्थल का पंजीयन कराना अनिवार्य है और निर्माण लागत के सापेक्ष व्यय का 01 प्रतिशत की धनराशि उपकर के रूप में बोर्ड के खाते में जमा करना अनिवार्य है। उन्होंने बिन्दु संख्या 12 के संबंध में अवगत कराया कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों हेतु बी०ओ०सी) बोर्ड द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की गतिशीलता प्रदान करने पर विचार विमर्श किया गया। बिन्दु संख्या 03 के संबंध में अवगत कराया की दुकान व्यवसायिक प्रतिष्ठानों संस्थाओं कारखानों में नियोजित श्रमिकों एवं सेवायोजक के संबंधों पर विचार विमर्श किया गया एवं दुकानों प्रतिष्ठानों के पंजीकरण हेतु जानकारी प्रदान की गई तथा बाल एवं किशोर श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज कुमार, रामलौट राही श्रमिक प्रतिनिधि, सुभाष शुक्ला कुमार अध्यक्ष चौम्बर ऑफ इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन, अरविन्द कुमार पाठक अध्यक्ष उ0प्र0) इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन, मनोज पाल जेई जल निगम सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

3 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

3 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

3 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

4 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

4 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

4 hours ago