Categories: Uncategorized

जिला स्तरीय जूनियर हैण्डबाल बालक प्रतियोगिता सम्पन्न

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद देवरिया में शनिवार को एक दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर बालकों की हैण्डबाल प्रतियोगिता का आयोजन रविन्द्र किशोर शाही स्पोटर्स स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि अलका सिंह नगरपालिका अध्यक्ष देवरिया रही। मुख्य अतिथि का शालिनी शर्मा ने वैज अलकरण एवं क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव एवं नीरज शुक्ला अध्यक्ष जिला हैण्डबाल संघ देवरिया ने बूके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर विजेता एवं उपविजेता खिलाडियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर स्टेडियम में जिला हैण्डबाल संघ के सचिव अमरनाथ त्रिपाठी प्रशिक्षक गिरीश चन्द्र सिंह, दिवाकर मणि त्रिपाठी हैण्डबाल प्रशिक्षक, लालू सिंह यादव,अवधेश यादव, विजय कुमार पाल,राम जनम यादव पूजा सिंह शालिनी शर्मा प्रवीन कुमार,डाॅ डी0के0पाण्डेय,अशोक कुमार सिंह, आदि लोग उपस्थित थे। प्रतियोगिता में कुल 08 टीमो ने प्रतिभाग किया एवं प्रतियोगिता नाकआऊट आधार पर आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का परिणाम निम्नवत है।
1-पहला मैच स्टेडियम और स्टार इलेवन के बीच खेला गया जिसम स्टेडियम ने स्टार इलेवन
को 9-3 से पराजित किया।
2-दूसरा मैच सेन्ट पाल स्कूल देवरिया और विद्या मन्दिर के बीच खेला गया जिसमें सेन्ट पाल स्कूल देवरिया ने को विद्या मन्दिर 2-0 के स्कोर से पराजित किया।
3- तीसरा मैच विजय क्लब और राजकीय इन्टर कालेज के बीच खेला गया जिसमें विजय क्लब ने राजकीय इन्टर कालेज 2-1 के स्कोर से पराजित किया।
4- चैथा मैच सेन्ट ज्यूड और जी स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया जिसमें सेन्ट ज्यूड ने जी स्पोर्ट्स क्लब को 12-1के स्कोर से पराजित किया।
सेमीफाइनल
1- पहला सेमीफाइनल स्टेडियम और सेन्ट पाल देवरिया के बीच खेला गया जिसमें स्टेडियम देवरिया ने सेन्ट पाल देवरिया को 8-4 के स्कोर से पराजित किया।
2-दूसरा सेमीफाइनल सेन्ट ज्यूड और विजय क्लब के बीच खेला गया जिसमें सेन्ट ज्यूड ने विजय क्लब को 10-1 के स्कोर से हराकर फाइनल में पहुची।
फाइनल- स्टेडियम देवरिया और सेन्ट ज्यूड के बीच खेला गया जिसमें सेन्ट ज्यूड ने स्टेडियम देवरिया को 12-7 के स्कोर से हराकर खिताब हासिल की।

rkpshomnath

Recent Posts

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

51 minutes ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

3 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

3 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

4 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

5 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

5 hours ago