4 जनवरी को बंगरा बाजार में लगेगा जनपद स्तरीय कृषि मेला

किसानों को मिलेगी नई तकनीकों और योजनाओं की जानकारी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। किसानों की आय बढ़ाने और कृषि उत्पादन में वृद्धि के उद्देश्य से जनपद देवरिया में एक दिवसीय जनपद स्तरीय कृषि मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला 04 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से लघु माध्यमिक विद्यालय, बंगरा बाजार, विकास खंड बनकटा में आयोजित होगा।

मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कृषि मेला कृषि प्रसार, कृषि निवेश एवं तकनीकी प्रबंधन योजना के अंतर्गत संचालित कृषि सूचना तंत्र सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजित किया जा रहा है।

किसानों को मिलेगी योजनाओं और आधुनिक तकनीकों की जानकारी

कृषि मेले में कृषि विभाग सहित कृषि से जुड़े विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी किसानों को दी जाएगी। साथ ही, विभिन्न विभागों के वैज्ञानिकों द्वारा कृषि क्षेत्र में उपयोगी नवीनतम तकनीकों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की जाएगी।

ये भी पढ़ें – पुलिस की कार्रवाई: 4 फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

कृषि उत्पादों की लगेगी प्रदर्शनी

मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टालों के माध्यम से कृषि से संबंधित उत्पादों, उपकरणों और तकनीकों की वृहद प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जिससे किसान आधुनिक कृषि पद्धतियों से सीधे तौर पर परिचित हो सकेंगे।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने-अपने विभागों के स्टाल अनिवार्य रूप से स्थापित करें, ताकि अधिक से अधिक किसानों को कृषि और उससे जुड़ी योजनाओं का लाभ मिल सके।

ये भी पढ़ें – उत्तर भारत में घना कोहरा, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी, कई राज्यों में कोल्ड डे का अलर्ट

Karan Pandey

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

3 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

4 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

23 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago