जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं पुनरीक्षण समिति की बैठक सम्पन्न

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं पुनरीक्षण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, स्ट्रीट वेन्डर्स, के0सी0सी0 (मत्स्य, पशुपालन एवं दुग्ध) सहित वित्तीय साक्षरता हेतु आयोजित कैम्पों के बारे में विस्तृत समीक्षा किया गया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किसानों, उद्यमियों एवं लघु पटरी व्यावसायियों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के लिए योजनाबद्ध कार्य किया जा रहा है। उन्होंने ऋण आवेदन पत्रों की स्वीकृति में शिथिलता पाये जाने पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि, वित्तीय वर्ष 2022-23 के द्वितीय त्रैमास की समाप्ति पर प्राथमिकता पर प्राप्त क्षेत्रों में बैंकों को आवंटित वित्तीय लक्ष्य रू0 281297.69 लाख के सापेक्ष रू0 115141.65 लाख की ही है, जो आवंटित लक्ष्य का मात्र 40.93 प्रतिशत है जो निराशाजनक है। सभी बैंकर्स, कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अतिशीघ्र कैम्प आयोजित करायें और किसानों को ऋण/किसान क्रेडिट कार्ड वितरित करायें। किसानों के फसल बीमा हेतु खरीफ सीजन में कटौती की गयी, प्रीमियम के बारे में कोई सूची/ब्यौरा न उपलब्ध करा पाने पर जिलाधिकारी ने एल0डी0एम व बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि को कड़ी फटकार लगायी और कहा कि कटौती किए गये प्रीमियम का फीडिंग कर डाटा अपडेट कर सूची उपलब्ध करायें अन्यथा की स्थिति में सख्त कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना में अपेक्षित प्रगति लाने के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को निर्देशित किया है कि, प्रत्येक दिन अपरान्ह 3 बजे से 4 बजे के बीच स्ट्रीट वेन्डर्स का खाता/ऋण स्वीकृति सम्बन्धित बैंक के माध्यम से कराना सुनिश्चित करें। प्रत्येक सप्ताह में एक दिन इसकी समीक्षा भी की जायेगी। किसी भी दशा में बैंक प्रतिनिधि तथा ई0ओ0 के द्वारा की गयी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
बैठक का संचालन प्रबन्धक लीड बैंक आर0एन0 मौर्या ने किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम कमलेश चन्द्र, अति0 मजिस्ट्रेट अतुल आनन्द, कप्तानगंज विधायक प्रतिनिधि गुलाब चन्द्र, सदर विधायक प्रतिनिधि शैलेन्द्र दूबे, महादेवा विधायक प्रतिनिधि फूलचन्द्र श्रीवास्तव, आर0बी0आई के सहायक महाप्रबन्धक राकेश चन्द्रा, आरसेटी के निदेशक राजीव रंजन, गोपाल त्रिपाठी, अजीत श्रीवास्तव, रामदुलार, अनिल कुमार, मनीष सिंह, संदीप वर्मा, धीरज राय, आशीष त्रिपाठी, विजय कुमार सहित विभागीय अधिकारी तथा बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 hours ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

24 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

1 day ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

1 day ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

2 days ago