जिला कारागार व केंद्रीय कारागार का किया गया निरीक्षण

आगरा(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को जिलाधिकारी व जनपद न्यायाधीश एवं पुलिस कमिश्नर द्वारा जिला कारागार तथा केन्द्रीय कारागार का किया गया स्थलीय निरीक्षण। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल व जनपद न्यायाधीश विवेक कुमार संगल एवं पुलिस कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह द्वारा सर्वप्रथम जिला कारागार का निरीक्षण किया गया, जिसमें महिला बन्दियों से मुलाकात कर खाने की गुणवत्ता, चिकित्सीय व्यवस्था, प्रतिदिन साफ-सफाई एवं पाठशाला व्यवस्था इत्यादि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला बन्दियों द्वारा बताया गया कि, यहां पर उचित व्यवस्था उपलब्ध करायी जाती है। कारागार परिसर में स्थित महिला बन्दियों एवं उनके बच्चों की पाठशाला को देखा तथा बच्चों द्वारा, पहाड़ा एवं कविता पाठन किया गया। उक्त के पश्चात् पुरूष बैरक के निरीक्षण के दौरान आर0ओ0 प्लांट को देखा और चिकित्सालय का निरीक्षण कर मरीजों से वार्तालाप कर, उनकी समस्याओं को भी सुना तथा जरूरी दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक ने एक चिकित्सीय स्टाफ को नियुक्त करने हेतु जिलाधिकारी से अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को चिकित्सीय स्टाफ को नियुक्त करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त आधुनिक पाकशाला का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें मौके पर तैयार किये जा रहे खाने की गुणवत्ता को देखा।
उक्त के पश्चात केन्द्रीय कारागार परिसर का भी भौतिक निरीक्षण किया गया, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा बेकरी के बारे में जानकारी चाही गई, जिस पर कारागार अधीक्षक ने अवगत कराया कि, कारागार के कैदियों द्वारा बेकरी में बन्द बनाये जा रहे हैं और शीघ्र ही बिस्कुट बनाकर विक्रय किये जायेंगे। इसके बाद कारागार चिकित्सालय में मरीजों से खाने की गुणवत्ता, चिकित्सीय व दवाओं की व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की, जिस पर कैदियों द्वारा बताया गया कि, सभी उचित व्यवस्थायें प्रदान की जाती हैं। तत्पश्चात केन्द्रीय कारागार की पाकशाला का निरीक्षण कर कैदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को खाकर देखा। उक्त के पश्चात् कैदियों की समस्याओं को सुना, उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया गया।
उक्त अवसर पर ए0डी0जे0 प्रदीप कुमार सिंह (प्रथम), जिला कारागार अधीक्षक पी0डी0 सलौनिया, केन्द्रीय कारागार अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्रा एवं जेलर राजेश कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

5 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

5 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

6 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

6 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

6 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

7 hours ago