प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर जिला एकीकरण समिति ने कमलेश पांडेय का किया स्वागत

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जिला एकीकरण समिति देवरिया द्वारा कमलेश पांडेय को जिला पंचायत सदस्य एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर विकास भवन के गांधी सभागार में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पं गिरीश चंद तिवारी ने कहा कि कमलेश पांडेय एक सुलझे हुए काफी अनुभवी और निरंतर कार्य करने वाले जिला पंचायत सदस्य हैं इन्होंने समय-समय पर जिला पंचायत सदस्य सहित पंचायत प्रतिनिधियों का आम जनमानस का ख्याल रखा। यही कारण है कि श्री पांडे को पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के जिला पंचायत के सदस्यों ने सम्मान के साथ निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना है जिससे जनपद देवरिया का भी मान सम्मान बढ़ा है lसम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ शोभा शुक्ला ने कहा कि कमलेश पांडेय शुरू से ही विलक्षण प्रतिभा के धोतक है।इनके द्वारा हर समय समाज में आपसी भाईचारा समरसता और विकास का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कमलेश पांडेय ने पूरे प्रदेश के समस्त जिला पंचायत सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी जनपद वासियों को भी धन्यवाद ज्ञापित किया lस्वागत कार्यक्रम को मुख्य रूप से उपस्थित अधिकारियों के साथ विज्ञान संचारक अनिल कुमार त्रिपाठी अंजुमन इस्लामिया के पूर्व सदर बिस्मिल्लाह लारी सिख धर्मगुरु दामोदर सिंह ग्रंथी सर्वेश नाथ त्रिपाठी राजन मणि त्रिपाठी जिला पंचायत सदस्य संगठन देवरिया के जिला अध्यक्ष संदेश यादव विश्वजीत सिंह अरविंद पांडे प्रभा भारती बबीता चौहान प्रभात यादव अरविंद प्रसाद आदि ने बधाई दी।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

6 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

6 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

6 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

7 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

7 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

7 hours ago